फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक सुंदरता तो रोजाना करें इस जूस का सेवन

Sun, 27 Dec 2020 06:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 27 Dec 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
winter care skin with carrot orange juice with these secret ingredient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

चेहरे पर प्राकृतिक सुंदरता पाने के लिए लोग लाखों जतन करते हैं। महंगे क्रीम पाउडर से लेकर घरेलू नुस्खे तक आजमाते हैं। लेकिन चेहरे पर खोई चमक वापस पाने में कामयाबी नही मिलती है। जिसका कारण है भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी, साथ ही खराब खानपान। जिसकी वजह से चेहरे की चमक पर भी असर पड़ता है। अगर चाहती हैं कि चेहरा प्राकृतिक रूप से ग्लो करे खानपान को भी संतुलित करना जरूरी है। रोजाना के खाने में खास तरह का जूस शामिल करने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है। तो चलिए जानें कौन सा है वो जूस।

winter care skin with carrot orange juice with these secret ingredient
beauty - फोटो : Twitter

गाजर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना गाजर के सेवन से आंखों के साथ ही चेहरे पर ही चमक आती है। लेकिन गाजर के साथ इन चीजों को मिलाकर बने जूस को पीने से त्वचा को गजब का फायदा होता है। इस जूस को बनाने के लिए जरूरत होगी दो गाजर, एक संतरा, एक चुकंदर, एक टमाटर और कुछ बूंदे नींबू के रस की। जिसकी मदद से ये जूस तैयार होगा।

winter care skin with carrot orange juice with these secret ingredient
गाजर का जूस - फोटो : Pixabay

इन सारी चीजों को मिलाकर जूसर में ब्लेंड कर जूस निकाल लें। आप चाहें तो इसमें अदरक के कुछ टुकड़े भी शामिल कर सकती हैं। अदरक चेहरे के दानों को कम करने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
winter care skin with carrot orange juice with these secret ingredient
carrot

गाजर में विटामिन ए के साथ ही सी भी पर्याप्त मात्रा में होता है। जो कोलेजन के निर्माण में मदद करता है। जिसकी मदद से चेहरे पर ग्लो आता है।

विज्ञापन
winter care skin with carrot orange juice with these secret ingredient
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
संतरे खाने के अनगिनत फायदे होते हैं। दरअसल संतरा में साइट्रिक एसिड पाया जाता है, जिसे खाने से हमारे त्वचा की प्राकृतिक चमक बरकरार रहती है। चुकंदर खाने से शरीर के अंदर मौजूद गंदा खून साफ हो जाता है जिससे हमारी त्वचा स्वस्थ बनती है। अगर आप भी अपने चेहरे की नेचुरल ब्यूटी बनाएं रखना चाहते हैं, तो रोजाना इस जूस का सेवन करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed