{"_id":"6a06d953c19bf973ef0618fe","slug":"tanning-removal-hacks-ghar-baithe-tanning-kaise-hataye-2026-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tanning Removal Tips: तेज धूप से हो गई है टैनिंग तो ये एक नुस्खा आजमा लें, चमक जाएंगे हाथ!","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Tanning Removal Tips: तेज धूप से हो गई है टैनिंग तो ये एक नुस्खा आजमा लें, चमक जाएंगे हाथ!
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 15 May 2026 03:37 PM IST
सार
Tanning Removal Tips: अगर आपके हाथ और चेहरे पर भी काफी ज्यादा टैनिंग हो गई है तो आपको घरेलू नुस्खे आजमाने की जरूरत है। अगर आपको इन नुस्खों की जानकारी नहीं है, तो यहां हम आपको एक सिंपल हैक बताएंगे।
विज्ञापन
तेज धूप से हो गई है टैनिंग तो ये एक नुस्खा आजमा लें
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tanning Removal Hacks: गर्मियों के मौसम में तेज धूप और प्रदूषण की वजह से चेहरे, हाथों और पैरों पर टैनिंग की समस्या आम हो जाती है। लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगती है और स्किन का रंग काला या बेजान दिखाई देने लगता है।
तेज धूप से हो गई है टैनिंग तो ये एक नुस्खा आजमा लें
- फोटो : Adobe stock
क्या है ये नुस्खा?
अगर आप प्राकृतिक तरीके से टैनिंग हटाना चाहते हैं, तो दही और बेसन का घरेलू नुस्खा बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करता है। यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर स्किन को साफ और मुलायम बनाता है।
वहीं बेसन एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है, जो त्वचा पर जमा गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है। इन दोनों का मिश्रण त्वचा की टैनिंग कम करने के साथ-साथ प्राकृतिक निखार भी लौटाने में मदद करता है।

Trending Videos
तेज धूप से हो गई है टैनिंग तो ये एक नुस्खा आजमा लें
- फोटो : Adobe stock
कैसे बनाएं फेस पैक?
इस घरेलू फेस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें और उसमें 1 से 2 चम्मच ताजा दही मिलाएं। अगर चाहें तो इसमें कुछ बूंदें गुलाब जल या आधा चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे चेहरे, गर्दन, हाथों या टैनिंग वाली जगह पर समान रूप से लगाएं।

पेस्ट लगाने के बाद इसे करीब 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। जब पैक हल्का सूख जाए तो हल्के हाथों से मसाज करते हुए ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा पर जमी गंदगी साफ होती है और स्किन फ्रेश महसूस होती है। इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार किया जा सकता है। नियमित उपयोग से त्वचा का रंग साफ नजर आने लगता है और टैनिंग धीरे-धीरे कम होने लगती है।
विज्ञापन
तेज धूप से हो गई है टैनिंग तो ये एक नुस्खा आजमा लें
- फोटो : Adobe stock
पैच टेस्ट अवश्य करें
दही और बेसन का यह नुस्खा न केवल टैनिंग हटाने में मदद करता है बल्कि त्वचा को ठंडक पहुंचाने और नsचुरल ग्लो बढ़ाने में भी असरदार माना जाता है। खास बात यह है कि यह घरेलू उपाय पूरी तरह प्राकृतिक है और इसमें किसी तरह के हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता। हालांकि संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।