सब्सक्राइब करें

अगर 'बाला' की तरह झड़ चुके हैं आपके बाल तो चावल के पानी का यूं करें इस्तेमाल

लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 09 Nov 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
use rice water for treatment of hair fall
- फोटो : amar ujala, mumbai

बाल झड़ने की समस्या आज बड़ी समस्याओं में से एक है। अक्सर झड़ते बाल आपके चेहरे का नक्शा भी बदल देते हैं और आप अपनी उम्र से कहीं गुना अधिक बूढ़े दिखने लगते हैं। आज हम चावल के पानी का वो उपाय बताने जा रहे हैं जो झड़ते बाल की समस्या को रोक देगा। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर माड़ न सिर्फ हमारी सेहत के लिए बल्कि हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इसके अलावा यह एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होता है। यह बालों के लिए नैचुरल कंडिश्नर का काम करता है। आइए जानते हैं चावल के पानी को तैयार करने का तरीका और बालों पर इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए। 

Trending Videos
use rice water for treatment of hair fall
-चावल के पानी को बालों को धोकर कंडिशनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बालों को सॉफ्ट बनाता है।
-सबसे पहले बालों को शैंपू करें। इसके बाद चावल के पानी को बालों पर डालें और इससे स्कैल्प पर मसाज भी करें। कुछ देर बाद बालों को साफ पानी से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
use rice water for treatment of hair fall
-बेहतर नतीजों के लिए आप चावल के पानी को बालों में 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
-हफ्ते में एक से दो बार आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
use rice water for treatment of hair fall
-बालों में चावल का पानी इस्तेमाल करने से इसके जड़े मजबूत होती हैं। इसके साथ ही बालों की चमक भी बरकरार रहती है।
-चावल के पानी में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं, जिस वजह से बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाती है।
विज्ञापन
use rice water for treatment of hair fall
इस तरह बनाएं चावल का पानी
-कच्चे चावल को एक घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। अब चावल को छान लें और पानी को अलग रख दें। अब आप इस पानी को बालों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
-चावल को किसी खुले बर्तन में बनाएं। जब चावल पक जाए तो उसमें पानी यानी माड़ अलग कर लें। पोषक तत्वों से भरपूर इस माड़ को बालों के लिए प्रयोग करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed