{"_id":"5ff31ef136cb731340402606","slug":"winter-skincare-tips-to-whiten-hands-and-feet-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में हाथों की त्वचा को चमकाना है तो लगाएं दूध और नमक, दिखने लगेगा फर्क","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सर्दियों में हाथों की त्वचा को चमकाना है तो लगाएं दूध और नमक, दिखने लगेगा फर्क
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 05 Jan 2021 09:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
hands
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सर्दियों के मौसम में त्वचा जितनी रूखी और बेजान हो जाती है। उस पर गंदगी की परत भी आसानी से चढ़ जाती है। प्रदूषण और धूल-मिट्टी के साथ सूर्य की किरणों की वजह से हाथों और पैरों की रंगत चेहरे की अपेक्षा काली पड़ने लगती है। साथ ही उन पर मृत कोशिकाएं चढ़ जाती हैं। हाथों-पैरों की बेजान त्वचा को दमकता हुआ और खूबसूरत बनाने के लिए टिप्स हैं जो जरूर आपके काम आएंगे।
2 of 5
hands
हाथों और पैरों के कालेपन को दूर करने के लिए कालापन दूध और सेंधा नमक का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको 2 चम्मच सेंधा नमक में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाना है। आप चाहे तो इस पेस्ट में 1 चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। तैयार पेस्ट से अपने हाथों पैरों पर हल्के हाथ से स्क्रब करें। ये पेस्ट देखते ही देखते आपके हाथों पैरों को आपकी स्किन के कालेपन को दूर कर खूबसूरत तो बनाएगा साथ ही साथ आपकी स्किन को मुलायम और चमकदार बनाएगा।
3 of 5
hands
2 चम्मच चन्दन पाउडर में टमाटर, खीरे और नींबू के रस के अच्छे से मिला लें। तैयार पेस्ट के अपने हाथों और पैरों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इसका प्रयोग करने से आपके काले हाथ और पैर का कालापन दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
संतरे के छिलकों को अच्छे से सूखा लें। सूखे हुए छिलकों को पीसकर पाउडर तैयार कर लें। पाउडर में दूध डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाए। तैयार किए गये पेस्ट को अपने हाथ और पैरों पर लगाएं। पेस्ट सूखने के बाद अपने हाथ पैरों को पानी से धो दें। आपकी स्किन का कालापन दूर करने के लिए यह सबसे बेहतरीन नुस्खा है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हाथों की त्वचा को चमकाने के लिए आप चाहे तो हाथों में थोड़ी सी चीनी और साथ में दो से तीन बूंद नींबू के रस की लेकर हाथों के पिछले हिस्से पर रगड़े। फिर ठंडे पानी से हाथ धो लें। ये तरीका त्वचा की रंगत निखारने के साथ ही त्वचा पर जमी डेड स्किन भी हटाएगा। जिससे हाथों में प्राकृतिक चमक नजर आने लगेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।