{"_id":"5f8463a2b67fe4062f5dc31b","slug":"before-priyanka-chopra-met-gala-look-2019-rekha-wear-this-type-of-makeup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा से पहले रेखा नजर आ चुकी हैं इस खास मेकअप में, यकीन ना हो तो देखें तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
प्रियंका चोपड़ा से पहले रेखा नजर आ चुकी हैं इस खास मेकअप में, यकीन ना हो तो देखें तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Met Gala में प्रियंका चोपड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा का मेट गाला 2019 के रेड कार्पेट का लुक तो हर किसी को याद होगा। अतरंगी मेकअप और कपड़ों में नजर आईं प्रियंका का भारत में जमकर मजाक बना था। वहीं इस लुक पर बहुत सारे मीम्स भी बनाए गए थे। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा पहली अभिनेत्री हैं जिन्होने इस तरह का मेकअप और लुक अपनाया है तो आप गलत हैं। प्रियंका चोपड़ा की मेट गाला की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं थी। वैसे ही सदाबहार अभिनेत्री रेखा की कुछ तस्वीरें भी फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसमें वो बिल्कुल प्रियंका चोपड़ा से मिलता जुलता मेकअप किए नजर आ रही हैं। तो चलिए देखें इन तस्वीरों को।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा, रेखा
हर बार की तरह प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला में अपने बोल्ड लुक से सबको हैरान किया था। प्रियंका की हेयर स्टाइल ने उनके पूरे लुक की लाइम लाइट ली थी। जिसके बाद शुरू हुआ मीम्स का सिलसिला। प्रियंका पर तरह तरह के मीम्स बनाए गए लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर प्रिंयका और रेखा की एक तस्वीर वायरल हुई थी।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा, रेखा
तस्वीर देख साफ जाहिर है कि अब से काफी वक्त पहले रेखा ऐसे ही अतरंगी लुक्स में नजर आ चुकी हैं। एवरग्रीन ब्यूटी रेखा को उस दौर की सबसे मॉर्डन और पॉपुलर अभिनेत्रियों में गिना जाता था और ये तस्वीर भी ऐसे ही किसी फोटोशूट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा, रेखा
रेखा की तस्वीरों को देख कहा जा रहा था कि रेखा मेट गाला के हर स्टाइल को पानी पिला सकती हैं। बात करें मेट गाला इवेंट की तो इसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ भारत से दीपिका पादुकोण ने भी शिरकत की थी। दीपिका जहां बार्बी के लुक में पहुंचीं थीं वहीं प्रियंका ने अपने अलग ड्रेसिंग सेंस से सबको हैरान किया था।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social Media
प्रियंका के इस लुक पर ट्रोलर ने जमकर ट्रोल किया था। एक यूजर ने लिखा था कि प्रियंका चोपड़ा को देख कर उन्हें श्रीलंकाई क्रिकेटर लसिथ मलिंगा की याद आ गई। वहीं, दूसरे यूजर उनके बालों की तुलना वीरप्पन की मूंछों से कर रहे थे। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा- प्रियंका अपना फैशन सेंस इंडिया में भूल गईं हैं। उन्हें इंडिया जरूर लौट आना चाहिए।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।