सब्सक्राइब करें

स्टाइलिश दिखने की होड़ में प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसा मेकअप, तस्वीरें देख ट्रोलर देने लगे ये कमेंट

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 12 Oct 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra met gala look 2019 troller gets trolled
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा स्टाइल के मामले में हमेशा ही आगे रहती हैं। क्योंकि अब वो ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं तो उनके स्टाइल में इंटरनेशनल टच दिखता है। लेकिन कई बार उनका हद से ज्यादा स्टाइलिश लुक उन पर भारी पड़ जाता है और वो ट्रोलर के निशाने पर आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब वो मेट गाला के रेड कार्पेट पर पहुंची। 

priyanka chopra met gala look 2019 troller gets trolled
priyanka chopra

दरअसल, हर साल होने वाले मेट गाला के रेड कार्पेट पर साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल अतरंगी लुक में पहुंची थीं। हालांकि उनका ये लुक इवेंट के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट था। लेकिन ना जाने क्यों भारतीय फैंस को उनका ये लुक जरा भी रास नहीं आया। 

priyanka chopra met gala look 2019 troller gets trolled
priyanka chopra

वैसे तो प्रियंका चोपड़ा ने इस लुक के लिए काफी मेहनत की थी। प्रियंका ने इस इवेंट के लिए सिल्वर एंड ब्लश पिंक कलर का फेदर गाउन चुना था। जिसकी रिस्की थाई हाई स्लिट उसे बोल्ड बनाने के लिए काफी थी। वहीं इस स्लिट को जालीदार नेट जिस पर बूटी वर्क किया गया था, उससे जोड़ा गया था। वहीं फेदर को एक्स्ट्रा ग्लैम देने के लिए शोल्डर के पास से ट्रेल जोड़ी गई थी। जिस पर मल्टीकलर फेदर लगा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra met gala look 2019 troller gets trolled
priyanka chopra

वहीं बात करें प्रियंका के मेकअप की तो प्रियंका ने इवेंट के हिसाब से बिल्कुल अतरंगी मेकअप किया था। जिसमें व्हाइट काजल के साथ आंखों को अलग लुक दिया गया था। जबकि आईब्रो के साथ ही पिंक आईलैशेज और माथे पर लगी सिल्वर बिंदी मेकअप को ड्रामेटिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी। जबकि सिर पर रखे मेसी कर्ली बालों का विग और उस पर पिंजरे के डिजाइन के कांटेदार हेडगियर के साथ कंप्लीट किया गया था। जिसमें उनका लुक बिल्कुल इंटरनेशनल नजर आ रहा था। 

विज्ञापन
priyanka chopra met gala look 2019 troller gets trolled
Priyanka Chopra Met Gala 2019 - फोटो : twitter

हालांकि प्रियंका के इस लुक की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं। लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। प्रियंका चोपड़ा के बालों और लुक की तुलना लोग अजीबोगरीब चीजों से करने लगे। एक यूजर ने जहां श्रीलंकाई क्रिकेटर मलिंगा के बालों से इसकी तुलना की तो कुछ ने बालों को कुख्यात तस्कर वीरप्पन की मूंछों से तुलना कर दी। वहीं एक यूजर ने प्रियंका के बालों को चिड़िया का घोंसला बता दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed