फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बंगाल चुनाव के बीच TMC सांसद नुसरत जहां का ग्लैमरस फोटोशूट आया सामने, ये रहीं तस्वीरें

Sat, 10 Apr 2021 02:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 10 Apr 2021 02:00 PM IST
विज्ञापन
bengal election tmc leader nusrat jahan glamorous photoshoot viral
नुसरत जहां - फोटो : Insatagram- @nusratchirps

बंगाल की एक्ट्रेस और टीएमसी की सांसद नुसरत जहां इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के लिए हमेशा अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस बीच एक बार उनका लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर आया है। जिसमे वो हमेशा की तरह ही ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। यहीं नहीं फोटोशूट के साथ ही नुसरत ने एक वीडियो भी साझा किया है। जिसमे वो अलग-अलग पोज में फोटोशूट करवा रही हैं। 

bengal election tmc leader nusrat jahan glamorous photoshoot viral
nusrat jahan - फोटो : instagram

फैशन लेबल के लिए कराए फोटोशूट में नुसरत गुलाबी रंग के सैटिन गाउन में रेडी हैं। जिसमे उनका लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है। डीप कट नेकलाइन और ऑफ शोल्डर की डिजाइन वाले इस गाउन पर बस्ट एरिया पर कॉर्सेट की डिजाइन बनी है। जो इसे हॉट लुक दे रही है। वहीं नुसरत इन तस्वीरों में हमेशा की तरह ही गॉर्जियस नजर आ रही हैं। 

bengal election tmc leader nusrat jahan glamorous photoshoot viral
nusrat jahan - फोटो : instagram

वहीं बात करें मेकअप की तो पिंक लिप्स और आंखों को ब्यूटीफाई करता काजल उनके लुक्स में चार चांद लगा रहा है। वहीं मेसी हेयर और डिम लाइट की फोटोग्राफी में सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां कहर ढा रही हैं। वैसे बता दें कि नुसरत अक्सर ही फैंस के साथ अपनी पर्सनल जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल फोटोशूट की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bengal election tmc leader nusrat jahan glamorous photoshoot viral
nusrat jahan - फोटो : instagram

जिसमे उनका लुक हमेशा ही फैंस को दीवाना करने वाला होता है। वैसे नुसरत ने जिस फोटोशूट का वीडियो फैंस के साथ साझा किया है वो करीब दो महीने पुराने फोटोशूट का है। जिसकी तस्वीरें भी वो साझा कर चुकी हैं। मस्टर्ड यलो कलर के शार्ट ड्रेस में नुसरत अपने टोंड लेग्स फ्लांट करते नजर आ रही थीं। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। 

विज्ञापन
bengal election tmc leader nusrat jahan glamorous photoshoot viral
nusrat jahan - फोटो : instagram

नुसरत के फोटोशूट पर जहां लाखों में लाइक्स आते हैं। वहीं फैंस भी काफी सारे कमेंट करते हैं। जबकि दूसरी तरफ सांसद होने के नाते कई बार नुसरत इन तस्वीरों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती है। हालांकि ये बात अलग है कि नुसरत के ऊपर इन ट्रोलर्स की बातों का जरा भी फर्क नहीं पड़ता और वो हमेशा की खूबसूरत लुक की तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed