{"_id":"60713e1cd9a1ce2aa75df704","slug":"sabyasachi-latest-collection-2021-show-plus-size-models-in-campaign-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सब्यसाची के नए कलेक्शन में दिखा प्लस साइज मॉडल का जलवा, चर्चा में हैं ये तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
सब्यसाची के नए कलेक्शन में दिखा प्लस साइज मॉडल का जलवा, चर्चा में हैं ये तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sabysachi saree
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खूबसूरती के लिए किसी साइज का पैमाना नही है। अब इस बात को साबित कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची। वैसे तो बॉलीवुड की हसीनाओं से लेकर आम लड़कियां भी स्लिम ट्रिम बनीं रहना चाहती हैं। लेकिन सब्यसाची के लेटेस्ट कलेक्शन में प्लस साइज मॉडल को पेश किया गया है। जिसकी खूबसूरती ये बताने के लिए काफी है कि मोटा होने से कोई बदसूरत नहीं दिखता।
2 of 5
sabyasachi saree
- फोटो : instagram
ज्यादातर फैशन लेबल और डिजाइनर स्लिम लड़कियों के लिए डिजाइनर कपड़े बनाते हैं। जिससे प्लस साइज लड़कियों के लिए बहुत ही कम विकल्प होते हैं। लेकिन अब दिनों दिन इस तरह की धारणा में बदलाव हो रहा है और फैशन डिजाइनर के कलेक्शन में मोटी महिलाओं को बतौर मॉडल दिखाया जा रहा है। जिसे सोशल मीडिया लवर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं।
3 of 5
sabyasachi saree
- फोटो : instagram
सब्यसाची के नए कैंपेन में जिस प्लस साइज मॉडल को लिया गया है। उसका नाम अपूर्वा रामपाल है। इन फोटोज में अपूर्वा कर्वी फिगर को फ्लांट कर रही हैं। नहीं तो आमतौर पर फोटोशॉप कर तस्वीरों से साइड रोल्स और कर्व वगैरह हटा दिए जाते हैं। लेकिन इस कैंपेन में ऐसा कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : instagram
इस मॉडल्स ने लाल रंग की सब्यसाची के कलेक्शन की साड़ी पहन रखी है। जिसमे बॉर्डर गोल्डन वर्क के साथ साड़ी पर बूटियों का काम किया गया है। वहीं ब्लाउज की फ्लोरल एंब्रायडरी भी बेहद खास है।
विज्ञापन
5 of 5
Sabyasachi
- फोटो : Social Media
सब्यसाची के इस कदम को सोशल मीडिया को चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं। कमेंट के जरिए एक यूजर्स ने लिखा है कि ये बहुत बढ़िया है। असली महिलाओं और हर तरह के बॉडी टाइप का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट कर कहा है कि लोग असल में ऐसे ही दिखते हैं। कम से कम कोई तो रियल कर्व्स के लिए डिजाइनर बना रहा है और उनका प्रचार कर रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।