फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhai Dooj 2021 Outfits: इस फेस्टिव सीजन कैरी करें ये चार एथनिक आउटफिट्स, मिलेगा बेस्ट लुक

Sat, 06 Nov 2021 12:06 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 06 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
bhai dooj 2021 outfits wear these ethnic dresses in bhai dooj
भाई दूज 2021 आउटफिट्स - फोटो : instagram/kiaraaliaadvani

दिवाली उत्सव का वैसे तो हर दिन ख़ास है। कुबेर जी की पूजा से शुरू होने वाले इस पर्व में श्री गणेश और माता लक्ष्मी जी की पूजा होती है। विष्णु जी के दोनों अवतारों श्री कृष्ण और श्री राम जी की भी पूजा की जाती है। लेकिन पांच दिन में सबसे आखिरी दिन भाई बहनों का होता है।  भाई दूज में बहने अपने भाइयों के लिए पूजा करती हैं। उनके माथे पर तिलक करती हैं। वहीं भाई भी बहनों के लिए तोहफे लाते हैं। भाई और बहन के रिश्ते के इस खास पर्व को लड़कियां सबसे उत्साह के साथ मनाती हैं। भाई दूज में लड़कियां अपने बेस्ट लुक में दिखना चाहती हैं। आखिर साल में दो ही दिन तो भाई बहन के नाम होते हैं। अगर इस भाई दूज आप भी एकदम परफेक्ट दिखना चाहती हैं तो कुछ आसान से टिप्स हैं। सबसे पहले तो भैया दूज के दिन कोई भी एथनिक आउटफिट पहनें। मौके के मुताबिक एथनिक कपड़े आपके लुक को अपने आप ही खास बना देते हैं। एथनिक कपड़ों में आपके पास कई विकल्प हैं, जो आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस भैया दूज परफेक्ट दिखने के लिए पहन सकते हैं कौन से एथनिक आउटफिट्स।

 

bhai dooj 2021 outfits wear these ethnic dresses in bhai dooj
भाई दूज 2021 आउटफिट्स - फोटो : instagram/madhuridixitnene

क्राॅप टाॅप के साथ शरारा 

लड़कियां अपने एथनिक आउटफिट को माॅर्डन टच देना पसंद करती हैं। वह पारंपरिक कपड़े को कैरी करना चाहती हैं लेकिन साथ ही उसमें स्टाइलिश और ट्रेंडी दिखना भी चाहती हैं. ऐसे में आप शरारा के साथ अपने क्राॅप टाॅप को पेयर कर सकती हैं। इस पर क्रैप भी टीमअप कर सकती हैं।    

bhai dooj 2021 outfits wear these ethnic dresses in bhai dooj
भाई दूज 2021 आउटफिट्स - फोटो : instagram/theshilpashetty

स्कर्ट और प्रिंटेड लहंगा

लहंगा काफी खूबसूरत लुक देता है लेकिन फेस्टिवल में काफी सारे काम होते हैं। ऐसे में घर पर लहंगा कैरी करके काम करने में आप असहज हो सकती हैं। लहंगे की जगह घाघरा, लॉन्ग स्कर्ट आदि पहन सकती हैं। स्कर्ट में भी कई विकल्प और डिजाइन इन दिनों ट्रेंड में है। आप प्रिंटेड या फ्लोरल लहंगा स्टाइल की स्कर्ट पहन सकती हैं। कुर्ता के साथ या चोली के साथ इसे पेयर करें। पेपलम टाॅप, जैकेट ब्लाउज संग भी टीमअप कर सकती हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
bhai dooj 2021 outfits wear these ethnic dresses in bhai dooj
भाई दूज 2021 आउटफिट्स - फोटो : Instagram/aditiraohydari

एथनिक कुर्ता सेट

स्टाइलिश एथनिक कुर्ते के साथ प्लाजो, पैंट, लेगिंग, सलवार अपने कम्फर्ट के मुताबिक स्टाइल कर सकती हैं। वैसे गरारा, प्लाजों इन दिनों सबसे ज्यादातर लड़कियों की पसंद बने हुए हैं। फेस्टिव लुक के लिए ये स्टाइल परफेक्ट भी रहेगा। 

विज्ञापन
bhai dooj 2021 outfits wear these ethnic dresses in bhai dooj
भाई दूज 2021 आउटफिट्स - फोटो : Instagram/officialsurbhic

ट्रेंडी साड़ियां 

अगर आपको भाई दूज के मौके पर साड़ी पहननी है तो भारी भरकम साड़ियों की बजाए रफल, ऑर्गेंजा, शिफोन की साड़ी कैरी कर सकती हैं। हल्की साड़ी पहनने के साथ ही उसके कलर पर भी ध्यान दें। आप इंडो वेस्टर्न साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed