फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhai Dooj 2022: भाई दूज पर इस तरह करें मेकअप, हर आउटफिट के साथ जंचेगा

Thu, 20 Oct 2022 04:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 20 Oct 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
bhai dooj 2022 find perfect makeup look like bollywood actress step by step
hina khan - फोटो : instagram

दिवाली के दूसरे दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली की तरह ही ये त्योहार भी काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। खासतौर पर इस दिन मेहमानों का आना जाना रहता है। ऐसे में अगर आप भी भाई दूज मनाती हैं तो सिंपल और सुंदर मेकअप के लिए इन स्टेप को फॉलो कर सकती हैं।

bhai dooj 2022 find perfect makeup look like bollywood actress step by step
rakul preet singh - फोटो : instagram
स्टेप 1

मेकअप करने के लिए जरूरी है कि त्वचा को तैयार किया जाए। जिससे कि मेकअप त्वचा पर अच्छे से लगे और स्किन के साथ घुलमिल जाए। इसलिए किसी भी प्रोडक्ट को लगाने से पहले चेहरे और गर्दन को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके लिए आप फेसवॉश की मदद ले सकती हैं। या फिर क्लींजर से चेहरे को साफ करें। 

bhai dooj 2022 find perfect makeup look like bollywood actress step by step
कृति खरबंदा - फोटो : insta
स्टेप 2

चेहरे पर फाउंडेशन लगाने से पहले प्राइमर लगाएं। ये स्किन को मॉइश्चर करता है और फाउंडेशन को चेहरे पर लंबे समय तक टिका के रखता है। अगर आपके पास प्राइमर नही है तो मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन भी लगा सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bhai dooj 2022 find perfect makeup look like bollywood actress step by step
मीरा राजपूत - फोटो : insta
स्टेप 3

अब बारी है फाउंडेशन लगाने की, अगर आप मिनिमम मेकअप लुक चाहती हैं तो बीबी या सीसी क्रीम को भी लगा सकती हैं। इससे त्वचा को हल्का कवरेज मिलता है। या फिर अगर आप फाउंडेशन लगा रही हैं तो इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें। इसके बाद कंसीलर लगाएं। 

कंसीलर लगाना जरूरी है, ये आपके चेहरे को परफेक्ट दिखाने में मदद करता है। आंखों के नीचे, नाक के आसपास और होठों के किनारों पर कंसीलर लगाकर ब्लेंड कर लें। 

विज्ञापन
bhai dooj 2022 find perfect makeup look like bollywood actress step by step
शहनाज गिल, रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
स्टेप 4

चौथे स्टेप में आंखों का मेकअप करने की जरूरत है। आंखों पर अगर आप हल्का मेकअप चाहती हैं तो गुलाबी रंग के आईशैडो को लगाएं। ये लगभग सारे कपड़ों के साथ मैच कर जाएगा। थोड़ा सा गोल्डन या सिल्वर कलर मिक्स करने से आंखों को खूबसूरत लुक मिलेगा। अब काजल और आईलाइनर की मदद से आंखों को सजाएं। सबसे आखिर में मस्कारा लगाना ना भूलें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed