{"_id":"6350dbb8930c894b702f2cf8","slug":"shehnaaz-gill-stuns-in-black-sheer-saree-for-ramesh-taurani-diwali-party-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali Party: काली साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं शहनाज गिल, तस्वीरें देखते ही फैंस करने लगे तारीफें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Diwali Party: काली साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं शहनाज गिल, तस्वीरें देखते ही फैंस करने लगे तारीफें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shehnaaz gill
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शहनाज गिल फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उनकी हर एक झलक पर फैंस तारीफ करते हैं। शहनाज भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करतीं और अक्सर ही गॉर्जियस लुक में नजर आ जाती हैं। एक बार फिर उनका खूबसूरत लुक हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब हो गया है। इन दिनों बॉलीवुड में जमकर पार्टी दी जा रही है। एक के बाद एक दिवाली सेलिब्रेशन के लिए सितारे पहुंच रहे हैं। प्रोड्यूसर रमेश तोरानी की दिवाली पार्टी में पहुंची शहनाज गिल ब्लैक साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। जिसकी तस्वीरें सामने आते ही फैंस शहनाज पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
2 of 5
shehnaaz gill
- फोटो : instagram
बता दें कि प्रोड्यूसर रमेश तोरानी ने दिवाली सेलिब्रेशन के लिए पार्टी दी थी। जिसमे कई सारी फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस लिस्ट में शहनाज गिल का भी नाम शामिल था। पार्टी में शामिल होने पहुंची शहनाज ने काले रंग की साड़ी को चुना था। जिसमे वो हमेशा की तरह बेहद हसीन दिख रही थीं। झीने फैब्रिक की साड़ी पर सितारों और सिकुइन का वर्क था। जिसे शहनाज ने मैचिंग के ब्लैक ब्लाउज के साथ मैच किया था।
3 of 5
shehnaaz gill
- फोटो : instagram
जिसकी स्लीवलेस डिजाइन और बैकलेस लुक इसे खास बना रहा था। वहीं इस ब्लैक सिकुइन वर्क वाली साड़ी को शहनाज ने सिल्वर ब्रेसलेट और ईयररिंग्स के साथ मैच किया था। जबकि बालों को सेंटर पार्टेड स्लीक लो पोनीटेल के साथ स्टाइल किया था। जिसमे उनका लुक खूबसूरत दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shehnaaz gill
- फोटो : instagram
बात करें मेकअप की तो न्यूड पिंक शेड लिपस्टिक के साथ शहनाज ने विंग्ड आईलाइनर को चुना था। वहीं पिंक चिक्स और बीमिंग हाईलाइटर चेहरे के फीचर्स को उभारने के लिए काफी दिख रहा था। इन दिनों शहनाज साड़ी में फैंस का दिल चुरा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शहनाज गिल
- फोटो : instagram
पिछले दिनों अवॉर्ड शो में पहुंची शहनाज ने कांजीवरम सिल्क की भारी-भरकम साड़ी को पहना था। जिसमे वो किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं। वहीं इस साड़ी के साथ ही शहनाज का मेकअप भी बेहद खास था। स्मोकी आईज, हाईलाइटेड और शार्प कान्ट्यूरिंग से उनके चेहरे को और खूबसूरत बना दिया था। वहीं बालों में गजरा परफेक्ट लुक दे रहा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।