Bhai Dooj 2023: कई दिनों से दिवाली की धूम आपको बाजारों में देखने को मिल रही थी। दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत धनतेरस के पर्व से होती है। इसके बाद लोग नरक चतुर्दशी मानते हैं, फिर दिवाली, उसके बाद गोवर्धन पूजा और सबसे आखिर में भाई दूज का का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करके उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बदले में उनके भाई उन्हें उपहार देते हैं और जीवन भर साथ रहने का वचन देते हैं।
Bhai Dooj 2023: भाई दूज की पूजा के लिए ऐसे हों तैयार, देखकर भैया भी करेंगे तारीफ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 15 Nov 2023 08:28 AM IST
सार
भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के रिश्ते को और मधुर बनाता है। ऐसे में आप इस खास दिन अच्छे से तैयार होकर सभी को इंप्रेस कर सकती हैं।
विज्ञापन