'बिग बॉस सीजन 10' का हिस्सा रह चुकी भोजपुरी की मशहुर अदाकारा मोनालिसा सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके सोशल मीडिया लवर का अंदाजा उनका सोशल मीडिया अकाउंट देखकर ही लगाया जा सकता है। मोनालिसा भी अपने फैंस के लिए अक्सर वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वैसे तो मोनालिसा बोल्ड लुक के लिए जानी जाती हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पारंपरिक ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं।
आखिर क्यों वायरल हो रही हैं भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की ये तस्वीरें, आप भी देखकर यकीन नहीं करेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंक कलर की इस साड़ी में मोनालिसा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मोनालिसा इस खूबसूरत ड्रेस में तैयार होकर स्टार प्लस के मशहूर शो मास्टरशेफ में शाही मेहमान बनकर गईं थी।
इन दिनों मोनालिसा टीवी शो 'नजर' में मोहना के किरदार में हैं। मोनालिसा आए दिन सेट से भी अपनी वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on
मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही जाना माना नाम हैं। भोजपुरी फिल्मों में इनकी सुंदरता हमेशा चर्चा की विषय रहती है। भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ मोनालिसा का बॉलीवुड में भी जलवा है।
मोनालिसा को यह खास पहचान सलमान खान के शो 'बिग बॉस 10' से मिली। बता दें कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on