'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट हिमांशी खुराना सोशल मीडिया पर काफी व्यस्त रहती हैं। तभी तो वो अक्सर ही अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते नजर आ जाती हैं। पिछले दिनों वो कभी डांस का वीडियो शेयर करतीं नजर आईं तो कभी रोटियां बनातें। लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैशन शो का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वो घर पर ही रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं।
हिमांशी खुराना को याद आया फैशन शो, घर पर ही करने लगीं रैंप वॉक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हिमांशी खुराना घर पर ही रैंप वॉक करते नजर आ रही हैं। जिसे उन्होंने नाम दिया है 'क्वारंटीन फैशन शो 2020' इस फैशन शो में हिमांशीअलग-अलग ड्रेस पहने घर पर ही चलते दिख रही हैं। जिसे उन्होंने ये नाम दिया है।
कभी लाल रंग की शार्ट ड्रेस तो कभी ब्लैक रंग का पलाजो सेट और साथ में बैग लिए वो हील्स के साथ वॉक करते दिख रही हैं। यहीं नहीं वो खूब सजधज कर एथिनिक लुक में भी नजर आ रही हैं। यहीं नहीं रैंप पर वॉक करते हुए जब वो काले रंग का थाई हाई स्लिट गाउन पहने आती हैं तो उनके भाई का एक्सेप्रेशन काफी मजेदार है।
@nidhe_k Alice from @aliwarofficial @kunwararorax and my brother @apramdeep
A post shared by Himanshi Khurana 👑 (@iamhimanshikhurana) on
बता दें कि हिमांशी खुराना बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज के साथ रिश्ते में हैं। लेकिन पिछले दिनों उनके रिश्ते को लेकर ब्रेकअप की अफवाहें उड़ रहीं थीं। लेकिन हिमांशी की दुल्हन की तस्वीर पर आसिम के कमेंट ने साबित कर दिया कि दोनों के बीच रिश्ते में किसी भी तरह की दरार नहीं हैं और दोनों अभी भी साथ में हैं।
दरअसल, हिमांशी ने गोल्डन और ऑरेंज रंग का सूट पहना था। जिसके साथ नेट का दुपट्टा और मांगटीका लगाए वो गजब की खूबसूरत दिख रहीं थी। हिमांशी की इस तस्वीर पर आसिम ने भी कमेंट किया था। उन्होंने कमेंट में स्टनिंग लिखा था। जिसके बाद ये पता चल गया कि दोनों के बीच कोई गड़बड़ नहीं है।