फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड हीरोइनें दीवानी हैं इस जींस की, दिशा पाटनी से लेकर आलिया भट्ट तक को है पसंद

Wed, 20 May 2020 12:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 20 May 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone kareena kapoor alia bhatt love the boyfriend jeans wear it in stylish way
- फोटो : instagram

जींस जैसा आउटफिट आम से लेकर खास तक हर इंसान को पसंद आता है। कैजुअल आउटिंग हो या  फॉर्मल लुक जींस हर किसी के साथ फिट बैठ जाती है। लेकिन गर्मियों के मौसम में इस भारी फैब्रिक के कपड़े को पहनना किसी सजा से कम नहीं लगता है लेकिन कई बार मजबूरी में तो कभी फैशन की आड़ में जींस पहननी ही पड़ जाती है। लेकिन बॉलीवुड के सितारे जितना फैशन के मामले में आगे रहते हैं। उतना ही अपने कंफर्ट का भी ख्याल रखते हैं। तभी तो इस खास जींस को लगभग हर हीरोइन पहनना पसंद करती हैं। जी हां! हम बात कर रहे हैं बैगी जींस या ब्वॉयफ्रेंड जींस की यानि कि ढीली-ढाली और कंफर्ट के मामले में नंबर वंन इस जींस की। जो देखने में स्टाइलिश लुक भी देती है और गर्मियों में कंफर्टेबल भी खूब होती है। सबसे खास बात कि आलिया भट्ट हो या दीपिका पादुकोण सभी हीरोइनें इस जींस को पहनना पसंद करती हैं। तो चलिए देखें कौन-कौन सी हीरोइनों को ये जींस भायी।



 
deepika padukone kareena kapoor alia bhatt love the boyfriend jeans wear it in stylish way
- फोटो : insatgram
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक के प्रमोशन के दौरान कई बार ब्वॉयफ्रेंड जींस में नजर आईं। ब्लू डेनिम जींस के साथ काले रंग का टीशर्ट पहने दीपिका ने कूल एंड कंफर्टेबल लुक कैरी किया था। जिसमें वो काफी स्टाइलिश दिख रहीं थीं।



 
deepika padukone kareena kapoor alia bhatt love the boyfriend jeans wear it in stylish way
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट

वहीं आलिया भट्ट ने हाई वेस्ट लाइट ब्लू कलर की बैगी जींस के साथ नियॉन कलर के फ्रंट नॉट टॉप और फ्लोरल व्हाइट जैकेट के साथ कूल लुक दिया था। जबकि साथ में ऑरेंड कलर की स्टैपी हील्स के साथ वो स्टाइलिश नजर आ रहीं हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone kareena kapoor alia bhatt love the boyfriend jeans wear it in stylish way
disha patani - फोटो : instagram
दिशा पाटनी

वहीं दिशा पाटनी ने इस कूल सी दिखने वाली बैगी जींस को हॉट लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। तभी तो काले रंग के टैंक टॉप के साथ ब्लू डेनिम में वो काफी ग्लैमरस दिख रही हैं।



 
विज्ञापन
deepika padukone kareena kapoor alia bhatt love the boyfriend jeans wear it in stylish way
करीना कपूर - फोटो : instagram
करीना कपूर

करीना कपूर भी इस तरह की जींस में अक्सर ही नजर आ जाती हैं। लेकिन गीले बालों में काले स्पैगेटी बैकलेस टॉप के साथ ब्लू रंग की डेनिम जींस और ब्लैक हाई हील्स के साथ वो बिल्कुल ग्लैमरस डॉल लग रही हैं। तो अगली बार आपको टाइट स्किनी जींस गर्मियों के मौसम में अनकंफर्टेबल लगे तो इन हीरोइनों के जैसे स्टाइलिश लुक को कॉपी कर ब्वॉयफ्रेंड जींस को भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed