मुंबई में अनलॉक फेज 1 में कई सारे सितारे घर के बाहर नजर आए। जरूरी काम से लेकर जॉगिंग करते दिखे इन सितारों में सिद्धार्थ शुक्ला का नाम भी शामिल है। पिछले दिनों पपराजी के कैमरे में बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला भी कैद हुए। किसी जरूरी काम से निकले सिद्धार्थ काफी रिलैक्स मूड में नजर आ रहे थे। साथ ही उनका लुक भी काफी कूल था। लेकिन सबका ध्यान खींचा उनकी फुटवियर ने।
कैजुअल लुक में सिद्धार्थ शुक्ला घर के बाहर आए नजर, चप्पलों की कीमत कर देगी हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, जरूरी काम से घर के बाहर निकले सिद्धार्थ शुक्ला ने फेडेड ब्लू कलर की टीशर्ट और डेनिम जींस पहन रखी थी। बात करें फुटवियर की तो ब्राउन रंग की फ्लिप फ्लॉप पहने थे। साधारण सी दिख रही इस फुटवियर की कीमत बेहद खास है।
View this post on Instagram
A post shared by Sidharth Shukla Zone💫💕 (@sid_shukla_zone) on
तस्वीर में दिख रही इस फुटवियर की कीमत जरूर आपको हैरान कर देगी। एक वेबसाइट के मुताबिक इंटरनेशनल ब्रांड 'रीफ' की डिजाइन की हुई है। जिसकी कीमत 65 डालर है। जिसे अगर भारतीय रुपये में बदला जाए तो करीब 4856 रुपये होंगे।
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्त और बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल भी आजकल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने अपने फोटोशूट की एक झलक फैंस के साथ शेयर की थी। जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill) on