बिग बॉस 14 के घर में रूबीना दिलैक अपने फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहीं। हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस के घर में मिलने उनके घरवाले पहुंचे। जिसमे किसी माता-पिता आए तो किसी के भाई। वहीं अभिनेत्री रूबीना दिलैक की बहन ज्योतिका दिलैक के पहुंचते ही हर कोई उनका फैन हो गया। बिग बॉस के घर में पहुंचते ही चारों तरफ बस उनकी ही चर्चा हो रही है। यहां तक कि शो के कंटेस्टेंट अली गोनी भी रूबीना की बहन ज्योतिका की खूबसूरती के कायल हो गए।
बेहद खूबसूरत है रूबीना दिलैक की बहन, बिग बॉस के घर में पहुंचते ही फैंस भी हो गए दीवाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 14 के घर में फैमिली वीक में बहन से मिलने पहुंची ज्योतिका जिनका नाम नैना भी है। नैना ने अपनी बहन को काफी अच्छे से समझाया भी और हर किसी को इंप्रेस भी किया। नैना पूरी तरह से ब्यूटी विद ब्रेन हैं। जिनके जाने के बाद परिवारवाले उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे थे। वहीं रूबीना की बहन की खूबसूरती की तारीफ करते हुए अली गोनी ने कहा कि अरे यार नैना, कभी बात कर लिया करो।
रूबीना की बहन ज्योतिका यूट्यूब पर कॉन्टैंट क्रिएटर हैं। वहीं उनको ट्रैवलिंग और कुकिंग में भी काफी शौक है। सोशल मीडिया पर एक्टिव ज्योतिका अपनी तस्वीरें अक्सर साझा करती रहती हैं। वहीं बिग बॉस 14 में अपनी बहन के सपोर्ट में वो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करती रहती हैं।
ज्योतिका अपनी बहन रूबीना और जीजा के सपोर्ट में अक्सर ट्वीट करती रहती हैं। पिछले दिनों ज्योतिका ने राहुल वैद्य के खिलाफ भी कई सारे ट्वीट किए थे। जिसकी काफी चर्चा थी।
रूबीना की बहन नैना दिलैक का अपना यूट्यूब चैनल भी है। जिस पर वो अक्सर ही अपने किस्से वगैरह सुनाया करती हैं।
View this post on Instagram