{"_id":"667ced4b6c24eb2d700cd8f6","slug":"bigg-boss-ott-3-contestent-sai-ketan-rao-latest-photos-who-is-sai-ketan-rao-2024-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT 3: हैंडसम होने के साथ बेहद स्टाइलिश भी हैं साई केतन राव, देखें उनके लुक्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Bigg Boss OTT 3: हैंडसम होने के साथ बेहद स्टाइलिश भी हैं साई केतन राव, देखें उनके लुक्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:40 AM IST
सार
बिग बॉस ओटीटी 3' में टीवी शो 'इमली' फेम एक्टर साई केतन राव ने जब से एंट्री की है, लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। आइए आपको बताते है कि साई केतन राव हैं कौन?
विज्ञापन
1 of 7
साई केतन राव
- फोटो : instagram-sai ketan rao
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी के सीजन तीन की शुरुआत हो गई है, जिसको इस बार सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस ओटीटी में कई ऐसे चेहरों को घर का सदस्य बनाया गया है, जो असल जिंदगी में भी काफी फेमस हैं। इन्हीं में टीवी के चहेते कलाकार साई केतन राव का नाम शामिल है।
साई केतन राव मूल रूप से महाराष्ट्र के लोनावाला संबंध रखते हैं। उनका जन्म यहीं के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। हालांकि एक समय के बाद वह तेलांगना, हैदराबाद में जा कर बस गए। साई केतन राव ने टीवी पर अग्नि साक्षी से डेब्यू किया था। उन्हें स्टारप्लस के शो 'मेंहदी है रचने वाली' में राघव राव के किरदार से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 'चाशनी' और 'इमली' जैसे टीवी शो में भी काम किया, जिससे लोग उन्हें घर-घर में पहचानने लगे।
साई ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से भी लोगों का दिल जीता है। उनका हर लुक काफी क्लासी होता है। आइए आपको भी साई के कुछ स्टाइलिश लुक्स दिखाते हैं।
2 of 7
साई केतन राव
- फोटो : instagram-sai ketan rao
ऑल ब्लैक लुक
ऐसा ऑल ब्लैक लुक हर किसी पर नहीं जचता है, लेकिन साई पर ये अंदाज काफी क्लासी लग लग रहा है। इस लुक के साथ उन्होंने जो चश्मा लगाया है, उस वजह से उनका लुक और भी ज्यादा स्टाइलिश लग रहा है।
3 of 7
साई केतन राव
- फोटो : instagram-sai ketan rao
डेनिम लुक
आजकल के लड़कों को ऐसी डेनिम जैकेट काफी पसंद आती है। ऐसी फेदर वाली डेनिम जैकेट के साथ ब्लैक टीशर्ट और डेनिम ब्लू जींस भी कमाल की लग रही है। आप अगर कहीं घूमने जा रहे हैं, तो ऐसा लुक कैरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
साई केतन राव
- फोटो : instagram-sai ketan rao
विंटेज लुक
हर किसी पर विंटेज लुक अच्छा नहीं लगता है, लेकिन आप खुद ही देख सकते हैं कि साई पर तो ये विंटेज लुक भी कमाल का लगता है। उनका ये अंदाज लोगों को भी काफी पसंद आया था। जब उन्होंने इस लुक की तस्वीरें साझा की थीं, तो लोगों ने उनपर जमकर प्यार बरसाया था।
विज्ञापन
5 of 7
साई केतन राव
- फोटो : instagram-sai ketan rao
हाफ स्लीव शर्ट
आइवरी रंग की हाफ स्लीव नीटेड शर्ट और ब्लैक जींस में साई काफी स्मार्ट लग रहे हैं। आज कल ऐसी शर्ट काफी चलन में भी हैं। अगर आप भी कूल दिखना चाहते हैं तो साई के जैसी नीटेड शर्ट को अपने कलेक्शन में शामिल जरूर करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।