Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
bihar assembly election 2020 political party plurals CM candidate pushpam priya choudhary always look in black dress know her dressing dress
{"_id":"5f6dd3508ebc3eb55d5e01c8","slug":"bihar-assembly-election-2020-political-party-plurals-cm-candidate-pushpam-priya-choudhary-always-look-in-black-dress-know-her-dressing-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिहार सीएम पद की दावेदार हैं पुष्पम प्रिया चौधरी, आखिर क्यों पहनती हैं हमेशा 'काले कपड़े'","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
बिहार सीएम पद की दावेदार हैं पुष्पम प्रिया चौधरी, आखिर क्यों पहनती हैं हमेशा 'काले कपड़े'
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 25 Sep 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Pushpam Priya Choudhary
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिहार चुनाव का बिगुल बज चुका है और तारीखें भी घोषित हो गई है। ऐसे में एक उम्मीदवार जिसकी चारो तरफ चर्चा हो रही है वो हैं पुष्पम प्रिया चौधरी। मुख्यमंत्री पद की दावेदार बनने के साथ ही उनकी लोकप्रियता का कारण उनका ब्लैक आउटफिट है। जिसमें वो हमेशा नजर आती हैं। कपड़ों से लेकर जूतों तक को काला रखने वाली पुष्पम प्रिया ने इस बारे में भी बताया कि आखिर वो क्यों काले कपड़े पहनती हैं।
2 of 5
pushpam priya
- फोटो : twitter
पुष्पम प्रिया चौधरी जनता दल(यूनाइटेड) के नेता और विधान परिषद के सदस्य रह चुके विनोद चौधरी की बेटी हैं। पुष्पम प्रिया के बारे में उनकी पार्टी की वेबसाइट पर लिखा है कि वो मशहूर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री ली हैं।
3 of 5
pushpam priya
- फोटो : twitter/ pushpam priya
इसके साथ ही पुष्पम अपने सिर से लेकर पांव तक काले कपड़ों की वजह से भी सुर्खियों में हैं। पुष्पम आम राजनेताओं की तरह साडी या कुर्ता पायजामा में चुनाव प्रचार ना कर हमेशा काले रंग की जींस और काले रंग के फुल स्लीव शर्ट में प्नचार के लिए निकलती हैं। यहां तक कि उनके चप्पल और घड़ी के साथ मास्क भी हमेशा काले रंग का होता है। पुष्पम ने पिता से अलग अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी प्लुरल्स पार्टी बनाई है। जिसके साथ वो विकास का दावा कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pushpam priya
- फोटो : twitter/ pushpam priya
पुष्पम प्रिया की पार्टी का चिन्ह सफेद घोड़ा है, जिस पर पंख लगे हुए हैं। वहीं हमेशा काले कपड़े पहनने के सवाल पर पुष्पम ने कहा कि बाकी नेता सफेद कपड़े क्यों पहनते हैं। संविधान में कोई ड्रेस कोड नहीं होता है। ऐसे में जिसकी जो मर्जी हो वो रंग की ड्रेस पहन सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
pushpam priya
- फोटो : twitter/ pushpam priya
मूल रूप से दरभंगा जिले की रहने वाली पुष्पम चुनाव के सिलसिले में काफी सारे दौरे करते नजर आ रही हैं। गांवों में घूम-घूमकर जनसंपर्क अभियान कर वो लोगों से समर्थन की मांग कर रही हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।