फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित के पास है ब्लैक आउटफिट का शानदार कलेक्शन, आप भी डालें एक नजर

Sun, 30 Jun 2024 10:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 30 Jun 2024 10:16 AM IST
सार

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ब्लैक आउटफिट में बेहद कमाल की लगती हैं। खासतौर पर उनके पास ब्लैक आउटफिट का काफी शानदार कलेक्शन है। 

विज्ञापन
Bollywood actress Madhuri Dixit trendy black outfit collection saree to bodycon dress
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram-Madhuri Dixit

Madhuri Dixit: 90 के दशक में धक-धक गर्ल के नाम के मशहूर माधुरी दीक्षित न केवल हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस थीं बल्कि कई सुपरस्टार्स से अधिक फीस लिया करती थीं। उनकी हर फिल्म और हर गाना हिट होता है। एक्ट्रेस के कई गाने तो ऐसे हैं, जिनके बिना आज भी कोई पार्टी और संगीत पूरा नहीं होता।



अब जब वो फिल्मों में दिखाई नहीं देती हैं, तब भी उनका जलवा बरकरार है। हर कोई आज भी एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब रहता है। लोग उनकी फिटनेस का राज जानना चाहते हैं। उनके लुक्स को देखकर लड़कियां फैशन टिप्स लेती हैं।

वैसे तो उनपर हर आउटफिट जचता है लेकिन धक-धक गर्ल खासतौर में ब्लैक आउटफिट में बेहद कमाल की लगती हैं। यही वजह है कि उनके पास ब्लैक आउटफिट का बेहद ही शानदार कलेक्शन है। आइए आपको भी एक्ट्रेस के ब्लैक आउटफिट का कलेक्शन दिखाते हैं, ताकि आप भी उनके लुक्स से टिप्स ले सकें। 

Bollywood actress Madhuri Dixit trendy black outfit collection saree to bodycon dress
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram-Madhuri Dixit
ऑफ शोल्डर ड्रेस

अगर आप माधुरी दीक्षित की ड्रेसेस पर नजर डालेंगी तो उनका ये लुक आपको बेहद पसंद आएगा। इस ब्लैक रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस में माधुरी कमाल की लग रही हैं। इसपर जो फैदर लगा है, वो इस लुक में चार चांद लगा रहा है। 
Bollywood actress Madhuri Dixit trendy black outfit collection saree to bodycon dress
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram-Madhuri Dixit

साड़ी

ब्लैक रंग की साड़ी का क्रेज महिलाओं के सिर चढ़कर बोलता है। माधुरी पर भी ये ब्लैक रंग की शिफॉन साड़ी कमाल की लग रही है। उनकी इस साड़ी के बॉर्डर पर खूबसूरत वर्क है, जिस वजह से इसका लुक प्यारा दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Madhuri Dixit trendy black outfit collection saree to bodycon dress
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram-Madhuri Dixit
गाउन

धक-धक गर्ल का ये ब्लैक गाउन लुक आपको भी खूबसूरत दिखने में मदद कर सकता है। वैसे तो ये गाउन काफी सिंपल है, लेकिन इसके शोल्डर पर बनी डिजाइन और आगे से स्लिट ने इसे बाकी गाउन से अलग कर दिया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा है। 
विज्ञापन
Bollywood actress Madhuri Dixit trendy black outfit collection saree to bodycon dress
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram-Madhuri Dixit
प्लाजो-शर्ट

इस तरह की शर्ट और प्लाजो हर किसी पर काफी जचता है। माधुरी दीक्षित ने ये आउटफिट कैरी करके अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया है। अगर आपको बॉस लेडी लुक पसंद है तो आप भी इस तरह के आउटफिट को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed