Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
pre party Grooming Guide for men in hindi party me jane ke liye kaise taiyar hona chahiye
{"_id":"65e800a6a7f0e3470d0e8115","slug":"pre-party-grooming-guide-for-men-in-hindi-party-me-jane-ke-liye-kaise-taiyar-hona-chahiye-2024-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Grooming Guide: पार्टी में जाने के लिए अगर ऐसे होंगे तैयार तो आप पर से नहीं हटेंगी लोगों की नजरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Grooming Guide: पार्टी में जाने के लिए अगर ऐसे होंगे तैयार तो आप पर से नहीं हटेंगी लोगों की नजरें
जब भी किसी पार्टी में जाना होता है तो लड़कियां इसकी तैयारी कई दिन पहले से शुरू कर देती हैं। चाहे लड़कियों का आउटफिट हो या ज्वेलरी, सब कुछ एकदम खास ही होता है। ज्वेलरी और आउटफिट के साथ लड़कियां पार्टी में दमकती त्वचा के लिए कई दिन पहले से स्किन केयर भी करती हैं। इससे उनकी त्वचा खिली-खिली रहती है।
वहीं अगर बात करें लड़कों की, तो लड़कों को लगता है कि वो बस अच्छे कपड़े पहनकर और सही से हेयर स्टाइल बनाकर अगर पार्टी में जाएंगे, तो हर कोई उन्हें देखता रह जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है।
पार्टी में जाने के लिए सिर्फ कपड़े से लेकर जूते और फिर हेयर स्टाइल अच्छा होना काफी नहीं है। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। पार्टी में जाने से पहले आपको भी कुछ टिप्स अपनाने चाहिए, ताकि वहां हर कोई आपको ही पलट-पलट कर देखे। अपने बदले हुए लुक से आप लोगों का दिल भी जीत सकते हैं।
2 of 8
ग्रूमिंग गाइड
- फोटो : iStock
कराएं हेयर कट
पार्टी में जाने से करीब तीन से चार दिन पहले हेयर कट लें। ध्यान रखें कि इस दौरान कोई एक्सपेरिमेंट करने से बचें। अपने बाल सही से सेट कराकर इसे ऐसे ही रहने दें। ताकि पार्टी के दिन आपका लुक परफेक्ट दिखे।
3 of 8
ग्रूमिंग गाइड
स्किन को करें एक्सफोलिएट
पार्टी में जाने से एक दिन पहने अपनी त्वचा को सही तरह से एक्सफोलिएट जरूर करें। इसकी वजह से त्वचा की डेड स्किन निकल जाती है, जिसके बाद चेहरा ग्लो करने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
ग्रूमिंग गाइड
- फोटो : istock
मॉइश्चराइजर है जरूरी
तैयार होने से पहले त्वचा पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो आपकी त्वचा रूखी लगेगी।
विज्ञापन
5 of 8
ग्रूमिंग गाइड
- फोटो : instagram
पार्टी वाले दिन करें शीट मास्क का इस्तेमाल
जिस दिन पार्टी हो, उसी दिन पार्टी के कुछ घंटे पहले शीट मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपके चेहरे की थकान कम दिखेगी और आपका चेहरा ग्लो करेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।