{"_id":"667e723b4db7b773020bcafb","slug":"trendy-office-party-outfit-for-woman-inspired-by-actress-2024-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Office Party Outfit: ऑफिस की पार्टी में बिखेरना है जलवा तो ऐसे कपड़ों का करें चयन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Office Party Outfit: ऑफिस की पार्टी में बिखेरना है जलवा तो ऐसे कपड़ों का करें चयन
Office Party Outfit: लोग अपनी असल जिंदगी में कितने भी स्टाइलिश हों, लेकिन जब बात दफ्तर की आती है तो हर कोई अपने दफ्तर में थोड़ा सिंपल लुक कैरी करना ही पसंद करता है। पर, जब भी कभी दफ्तर में पार्टी होती है तो हर कोई उस पार्टी में अपना स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज दिखाना चाहता है।
लड़कों के लिए पार्टी का आउटफिट चयन करने में कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन जब बारी लड़कियों की आती है तो उन्हें पार्टी में जाने के लिए काफी सोचना पड़ता है। हर लड़की ऑफिस की पार्टी में जाने से पहले अपने आउटफिट से लेकर मेकअप तक का खास ध्यान रखती है। इसके लिए वो कई दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर देती है।
अगर आपके दफ्तर में भी पार्टी है और आप कपड़ों को लेकर संशय में हैं तो अपना संशय दूर करें। आप पार्टी में तैयार होने के लिए कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स पर नजर डाल सकती हैं। इस अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर आप आउटफिट की खरीदारी कर सकती हैं।
2 of 7
ऑफिस पार्टी के लिए आउटफिट
- फोटो : instagram
जमसूट
अगर पार्टी में बॉस लेडी लुक कैरी करना चाहती हैं तो इस तरह का जमसूट कैरी करें। ये आपको खूबसूरत के साथ स्टाइलिश दिखने में मदद करेगा। इस लुक के साथ आप हिना खान के जैसी ही पोनीटेल भी बना सकती हैं।
3 of 7
ऑफिस पार्टी के लिए आउटफिट
- फोटो : instagram
सीक्विन को-ऑर्ड सेट
रात की पार्टी मे अगर कुछ शिमरी पहनना चाहती हैं तो ऐसे सीक्विन फैब्रिक का ऐसा को-ऑर्ड सेट आप कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप अगर थोड़ा डार्क मेकअप करेंगी तो भी आपका लुक प्यारा दिखेगा। इसके साथ भी हील्स ही कैरी करें, तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ऑफिस पार्टी के लिए आउटफिट
- फोटो : instagram
बार्बी ड्रेस
अगर क्यूट दिखना चाहती हैं तो ऐसी बार्बी लुक वाली ड्रेस को आप पार्टी में पहनकर जा सकती हैं। ऐसी ड्रेस के साथ अपने मेकअप को मिनिमल रखें और बालों को खुला रख के उसपर बो क्लिप लगाएं। ये लुक भी पार्टी के लिए परफेक्ट रहेगा।
विज्ञापन
5 of 7
ऑफिस पार्टी के लिए आउटफिट
- फोटो : instagram
शॉर्ट ड्रेस
अगर ग्लैरमस अंदाज दिखाना चाहती हैं तो इस तरह की शॉर्ट ड्रेस को अपने कलेक्शन में शामिल करें। अगर आप ऐसी ड्रेस पहनकर पार्टी में जाएंगी तो लोग आपको पलट-पलट कर देखे बिना रह नहीं पाएंगे। इसके साथ हील्स जरूर पहनें और बालों को तो जरूर खुला ही रखें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।