Amarnath Yatra 2024: शनिवार यानी कि 29 जून से अमरनाथ यात्रा का आरंभ होने वाला है। भोले बाबा के भक्त इस यात्रा का इंतजार सालभर करते हैं। बाबा बर्फानी का ये मंदिर भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के अनंतनाग जिले में स्थित है, जिसकी समुद्र तल से उंचाई लगभग 3,888 मीटर की है। इस यात्रा के लिए यात्रियों को अच्छे स्वास्थ्य की आवश्यकता होती है, क्योंकि ऊंचाई और कठिन मार्ग के कारण शारीरिक सहनशक्ति की जरूरत होती है।
Amarnath Yatra 2024: बिना किसी परेशानी के पूरी करनी है अमरनाथ यात्रा तो अपने बैग में जरूर रखें ऐसे कपड़े
अगर आप भी इस साल अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं और सोच में हैं कि वहां कैसे कपड़े लेकर जाएं तो हम आपको बताएंगे कि यात्रा पर जाने के लिए अपने बैग में क्या-क्या कपड़े रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरामदायक कपड़े हैं जरूरी
पैकिंग करते वक्त ये ध्यान रखें कि अपने साथ ऐसे कपड़े लेकर जाएं जो आपके लिए आरामदायक हो। अगर आप ढीले कपड़ों में सहज महसूस करते हैं, तो वैसे ही कपड़ों को अपने बैग में रखें। ऐसे कपड़ों को कतई न लेकर जाएं जो ज्यादा टाइट हो। इससे आपको वहां चढ़ाई करने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा टाइट कपड़ों में आपको सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है।
ऊनी कपड़े
अमरनाथ यात्रा में कई बार तापमान काफी नीचे चला जाता है। ऐसे में अपने साथ ऊनी कपड़े लेकर जाएं। अगर आप वहीं जाकर कुछ अर्जेंंट खरीदेंगे तो इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा कई बार तो वहां आपके साइज के परफेक्ट कपड़े मिलने में भी परेशानी हो सकती है। ऐसे में अपने साथ अच्छी क्वालिटी के ऊनी कपड़े लेकर जाएं।
बंद गले के कपड़े हैं जरूरी
वहां का तापमान काफी कम होता है। ऐसे में अपने साथ ऐसे कपड़े ही रखें जो गले से बंद हों। बंद गले के कपड़ों में आपको ठंड नहीं लगेगी, लेकिन अगर आप आगे से खुले कपड़े पहनेंगे तो आपको सर्दी परेशान कर सकती है।
रेनकोट ले जाएं
अमरनाथ यात्रा पर जाते वक्त अपने साथ रेनकोट अवश्य लेकर जाएं, क्योंकि वहां बारिश कभी भी हो जाती है। ऐसे में अपने साइज का परफेक्ट फिट वाला रेनकोट अपने साथ लेकर जाएं। जिससे आपको बारिश में भीगना न पड़े।