अपनी शादी के लिए हर लड़की बड़े ही अरमानों से रोका सेरेमनी से लेकर शादी तक के लिए एक से बढ़कर एक डिजाइनर ड्रेसेज खरीदती है। लेकिन शादी की सारी रस्मों के बाद शायद ही वो इसे दोबारा किसी फंक्शन में पहन पाती है। भले ही कोई साधारण लड़की अपने शादी की रस्मों के कपड़ों को दोबारा पहनने से कतराती हो। पर बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री की इन अभिनेत्रियों ने अपने शादी के लहंगे को दोबारा बड़े ही खास अंदाज में पहना है। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो चलिए जानें उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपनी शादी की रस्मों में पहने कपड़ों को रीपिट किया।
टीवी से लेकर बॉलीवुड के इन सितारों ने बिना झिझक दोहराए शादी के लहंगे, एक ने तो तीन साल बाद पहना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहला नाम इस लिस्ट में शामिल होगा टीवी की मशहूर अभिनेत्री दृष्टि धामी का। सीरियल मधुबाला, गीत हुई सबसे पराई से घर-घर में पहचान बनाने वाली दृष्टि ने अपनी शादी के लहंगे को ही रिसेप्शन में भी दोहराया था। शादी के कपड़ों के बजट में दृष्टि ने अपने दोनों फंक्शन को अटेंड किया और सबका दिल जीतने भी कामयाब हुईं।
यहां तक की दृष्टि ने कपड़ों के साथ ही जेवरों को भी रीपिट किया। बस मेकअप और हेयरस्टाइल के माध्यम से अपने लुक को बदला। अगर आप के पास भी शादी के कई फंक्शन के लिए कम बजट है तो परेशान मत होईए। अपनी पसंदीदा सितारों के स्टाइल को कॉपी कर आप भी लग सकती हैं खूबसूरत।
दूसरा नाम इस लिस्ट में शामिल करेंगे जीनिलया डिसूजा का। अपनी भाई की शादी में लाल और हरे रंग के गोटा-पट्टी के लहंगे को पहन जीनीलिया बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। जीनीलिया ने अपने इसी लहंगे को शादी के तीन साल बाद अपने देवर की शादी में रीपिट किया था। बस चुनरी को लेने की स्टाइल के साथ ही हेयर स्टाइल बदल कर अपने लुक को खूबसूरत बनाया था। अगर आप भी अपने शादी के लहंगे को दोबारा पहनना चाहते हैं तो घर में होने वाले फंक्शन में जरूर ट्राई करें।