फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका अरोड़ा होली खेलने के लिए हुईं तैयार, मल्टीकलर ड्रेस ने बटोरी वाहवाही

Mon, 29 Mar 2021 04:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 29 Mar 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
bollywood celebrites in holi 2021 malaika arora ready to play holi in multicoloured dress
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मलाइका अरोड़ा किसी भी मौके पर सुर्खियां बटोरना चाहती हैं। उनका हर स्टाइल चर्चा का विषय बन जाता है। फिर वो चाहे जिम लुक हो या फिर किसी दोस्त की पार्टी का ग्लैमरस अंदाज। हमेशा मलाइका लोगों की निगाह में रहती हैं। ऐसे में रंगों के त्योहार पर वो कैसे बच सकती थीं। बीटाउन सितारे कोरोना काल के बीच सेफ होली अपनों के बीच खेलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में मिस माला ने इंस्टाग्राम पर फैंस को होली की विशेज दी है। इस दौरान उनका लुक काफी इंप्रेसिव नजर आ रहा है। 

bollywood celebrites in holi 2021 malaika arora ready to play holi in multicoloured dress
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने होली सेलिब्रेशन के लिए वन शोल्डर मल्टीकलर ड्रेस का चुनाव किया है। जिसमे लाल, गुलाबी, हरे और नीले रंग के फ्लोरल प्रिंट बने हैं। वहीं कंधे पर गुलाबी रंग का गुलाल लगाए वो होली सेलिब्रेशन के लिए रेडी हैं। मंदिरा विर्क की इस डिजाइनर ड्रेस में उनका लुक कमाल दिख रहा है। 

bollywood celebrites in holi 2021 malaika arora ready to play holi in multicoloured dress
मलाइका अरोड़ा - फोटो : Insatagram- @malaikaaroraofficial

वैसे तो मलाइका अपने योगा सेशन की वजह से नेचुरली ही ग्लो करती रहती हैं। लेकिन इस बार वो रेड लिपस्टिक के साथ वेल डिफाइन आइब्रो और आंखों पर नो काजल वाले अंदाज में दिखीं। वहीं बालों पर बना मेसी हाई बन ये बताने के लिए काफी दिख रहा है कि वो रंग खेलने के लिए बिल्कुल रेडी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celebrites in holi 2021 malaika arora ready to play holi in multicoloured dress
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मलाइका के ज्यादातर आउटफिट काफी आकर्षक लुक में होते हैं। संडे मूड के साथ साझा तस्वीर में वो नीले और सफेद रंग के टाई एंड डाई प्रिंट के को-आर्ड सेट में रेडी हैं। लेकिन इस ड्रेस के साथ पहने गुलाबी रंग के जूते हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए काफी दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
bollywood celebrites in holi 2021 malaika arora ready to play holi in multicoloured dress
मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मलाइका स्टाइल क्वीन हैं और हर बार अपने स्टाइलिश अपीयरेंस से हर किसी को हैरान कर देती हैं। उनका फैशन सेंस कमाल का है और वो बोल्ड से बोल्ड कपड़ों को भी कांफिडेंस के साथ कैरी करती हैं। हालांकि ये बात अलग है सोशल मीडिया पर ज्यादातर उनकी तस्वीरों को देख ट्रोल करते हैं लेकिन मलाइका को इन ट्रोलर्स की बातों का जरा भी असर नहीं पड़ता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed