हाल ही में तापसी पन्नू ने अपने इंस्टा अकाउंट पर चमकीला गाउन पहनकर अलग-अलग पोज में तस्वीरें डाली हैं। इन तस्वीरों को देखकर तापसी के प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं क्योंकि इन तस्वीरों में वे बला की खूबसूरत लग रही हैं। तापसी को बॉलीवुड में बोल्ड और टफ अभिनेत्री की तरह देखा जाता है लेकिन इस तस्वीर में तो उनकी छवि बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। अगली स्लाइड्स से देखिए तापसी का यह सुंदर रूप।
चमकीले बैकलेस गाउन में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं तापसी, लंबे समय बाद दिखा ये अवतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है गाउन
तापसी ने बॉडीकॉन गाउन पहना है जो कि बैकलेस होने के साथ ही लेगकट भी है। वे क्रॉस लेग करके बैठी हैं, जिस वजह से उनके गाउन का सारा फ्लो एक तरफ जा रहा है, जो कि वाकई बहुत अच्छा दिखाई दे रहा है। तापसी के गाउन में पीछे की तरफ, कमर पर एक अच्छा सा बो भी है। आगे से गाउन का गला डिप है, जिसे कि उन्होंने बहुत अच्छे से कैरी किया हुआ है।
कलर-कॉम्बिनेशन का है जादू
तापसी का गाउन सामान्य गाउन से इसलिए भी अलग है क्योंकि इसका कलर कॉम्बिनेशन अपने आप में विशेष है। ऊपर से यह सफेद और बहुत हल्के गुलाबी रंग के मिश्रण से बने किसी चमकीले रंग में है तो नीचे आते- आते यह पूरा पर्पल हो रहा है। गाउन पर मौजूद चमक दूर से ही चमकती हुई दिखाई दे रही है।
फ्लॉवर वाला बैंड बन चुका है ट्रेंड
तापसी ने किसी राजकुमारी की तरह अपने बालों पर सिल्वर कलर का फ्लॉवर बीड वाला हेयर बैंड लगाया हुआ है, जो कि उनके इस लुक के साथ एकदम परफेक्ट लग रहा है। हाथों में साधारण सी सिल्वर अंगुठी पहन रखी है और कानों में भी इन से ही मिलते जुलते इयररिंग्स हैं। पैरों में सिल्वर कलर की हील्स डाल रखी हैं।
मेकअप है एकदम बराबर
तापसी ने अपनी त्वचा के अनुसार ही मेकअप किया है। बहुत ज्यादा गोरेपन के लिए उन्होंने मेकअप नहीं किया है। न्यूड शेड की लिपस्टिक लगाई है। आई- ब्रो को राउंड शेप दिया है और काजल, मस्कारा, लाइनर, आदि का प्रयोग किया है। मेकअप पूरी बॉडी पर है ताकि त्वचा कहीं से भी अलग न दिखे।