फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Ganesh Chaturthi Look: रकुल प्रीत या शिल्पा शेट्टी, गणपति पूजा में किसका लुक रहा सबसे खूबसूरत?

Sat, 07 Sep 2024 04:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 07 Sep 2024 04:21 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebrities Ganesh Chaturthi Look Photos From Shilpa Shetty To Rakul Preet Singh
गणेश चतुर्थी पर शिल्पा और रकुलप्रीत का लुक - फोटो : instagram

Bollywood Celebrities Ganesh Chaturthi 2024 Look : आज गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन से गणपति उत्सव की शुरुआत हो जाती है। 10 दिन गणेश उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। सबसे अधिक उत्साह और धूमधाम महाराष्ट्र में देखने को मिलती है, जहां जगह- जगह गणपति पंडाल लगते हैं। वहीं गणपति पूजा को लेकर सेलेब्स में भी काफी उत्साह होता है। हर साल सलमान खान से लेकर शिल्पा शेट्टी समेत कई बड़े दिग्गज बाॅडीवुड स्टार अपने घर पर गणेश स्थापना करते हैं। इसके अलावा टीवी सेलेब्स भी गणेश पूजा की तस्वीरें शेयर करते हैं।



इस साल गणेश चतुर्थी के मौके पर कई सेलेब्स ने अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया। हर साल की तरह शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने परिवार के साथ मिलकर गणपति स्थापना की तो वहीं रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी से शादी के बाद पहली बार गणेश चतुर्थी मनाते हुए गणपति स्थापना की। 

अनन्या पांडे से लेकर रणबीर कपूर तक ने अपने घर पर बप्पा का स्वागत किया। इस दौरान उनका खूबसूरत पारंपरिक लुक नजर आया, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आप भी देखिए शिल्पा शेट्टी से रकुल प्रीत सिंह तक के गणेश पूजा लुक की शानदार तस्वीरें। 

Bollywood Celebrities Ganesh Chaturthi Look Photos From Shilpa Shetty To Rakul Preet Singh
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का गणेश चतुर्थी 2024 का लुक

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके साथ पति राज कुंद्रा और बेटी नजर आ रही है। गणपति बप्पा का जयकारा लगाते हुए शिल्पा ने अपने परिवार के साथ गणेश स्थापना की। शिल्पा के घर की सजावट काफी खूबसूरत लग रही है,जहां उन्हें भगवान गणेश की स्थापना की है। हरे भरे पत्तों और फूलों से की हुई सजावट के बीच शिल्पा अपने परिवार के साथ पूजा करती नजर आईं।

Bollywood Celebrities Ganesh Chaturthi Look Photos From Shilpa Shetty To Rakul Preet Singh
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram

इस दौरान शिल्पा हरे रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। प्लेन घेरदार लहंगे के साथ  शिल्पा ने गुलाबी रंग के शर्ट स्टाइल ब्लाउज को कैरी किया, जिसमें सुनहरे धागों से कढ़ाई की गई है। वी नेकलाइन  ब्लाउज डिजाइन लहंगे को खूबसूरत लुक दे रहाहै। इसके साथ ही पिंक और पर्पल रंग के सुनहरे बॉर्डर वाले दुपट्टे को कैरी किया। शिल्पा का आउटफिट हमेशा की तरह परिवार के साथ टीमअप किया हुआ था। उनकी बेटी पिंक और पर्पल कुर्ता सेट में और पति राज कुंद्रा पर्पल कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebrities Ganesh Chaturthi Look Photos From Shilpa Shetty To Rakul Preet Singh
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का गणेश चतुर्थी लुक
 

शादी के बाद अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने पति जैकी भगनानी के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया। उन्होंने शादी के बाद पहली बार अपने घर में गणपति स्थापना की। रंग  बिरंगे गुलाब के फूलों के बीच उन्होंने गणपति जी को स्थापित किया। मंदिर की सुंदर सजावट के साथ ही रकुल प्रीत के लुक ने फैंस का ध्यान खींचा।

विज्ञापन
Bollywood Celebrities Ganesh Chaturthi Look Photos From Shilpa Shetty To Rakul Preet Singh
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : Instagram

इस मौके पर अभिनेत्री ने लाइम ग्रीन कलर का कुर्ता सेट कैरी किया। इस खूबसूरत रंग के कुर्ते में वी नेकलाइन दी गई है, जिसमें गोल्डन गोटा पट्टी का काम किया गया है। हैवी इयररिंग्स के साथ रकुल प्रीत सिंह ने अपने लुक को पूरा किया। साथ ही अभिनेता जैकी भगनानी ने भी हरे रंग का कुर्ता पजामा पहना, जिसमें वह भी फेस्टिवल के अनुरूप काफी जंच रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed