फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

65 की उम्र में भी फिट और खूबसूरत दिखती हैं रेखा, आज भी चर्चा में हैं ब्यूटी सीक्रेट्स

Tue, 14 Jan 2020 02:52 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Tue, 14 Jan 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
bollywood evergreen actress Rekha's beauty and fitness secrets
rekha - फोटो : rekha

खूबसूरती के पैमाने कई हैं। बॉलीवुड में सुंदरता के साथ अभिनय का सौंदर्य भी अपने मायने रखता है। ऐसे में बात जहां रेखा की आती है तो सुंदरता और अभिनय के साथ-साथ लाखों दिलों पर राज करने वाली सदाबहार अभिनेत्री रेखा की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम है। रेखा इस समय 65 साल की हो रही हैं। दो दशक से ज्यादा समय फिल्म इंडस्ट्री में देख चुकी ऐसा लगता है बढ़ती उम्र का रेखा पर कोई असर ही नहीं हो रहा है। ऐसा नहीं है की ये खूबसूरती केवल भगवान की देन है, अपनी इस खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए वो अपना ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि उनके चाहने वाले हमेशा जानना चाहते हैं कि रेखा अपनी किस तरह देखभाल करती हैं जिससे इस उम्र में भी जवां नजर आती हैं। कभी एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने अपनी 'एजलेस ब्यूटी' के राज खोले हैं। आइए जानते हैं क्या हैं रेखा की खूबसूरती के राज। 

bollywood evergreen actress Rekha's beauty and fitness secrets
rekha - फोटो : social media

रेखा अपनी त्वचा से मेकअप उतारना नहीं भूलती हैं। चाहें वो कितनी भी थकी हों, लेकिन सोने से पहले अपने चेहरे की क्लिजिंग, टोनिंग और मॉश्चराइजिंग जरूर करती हैं। साथ ही वो अपने चेहरे पर एरोमा ऑयल का इस्तेमाल करती हैं, जो उनकी त्वचा का ऑयल बैलेंस बना कर रखता है। अपने चेहरे की इतनी देखभाल ही उनकी सदाबहार खूबसूरती का राज है।

bollywood evergreen actress Rekha's beauty and fitness secrets
Rekha IIFA 2019 - फोटो : Social Media

बालों की देखभाल
बहुत से लोगों के बढ़ती उम्र के साथ बाल भी झड़ने लगते हैं। लेकिन अगर रेखा को देखें तो हैरानी होगी कि इस उम्र में भी उनके बाल कितने घने और लंबे हैं। रेखा अपने बालों के लिए घर पर ही दही, अंडा और शहद का पैक बना कर इस्तेमाल करती हैं। साथ ही वो किसी भी तरह का केमिकल वाला हेयर कलर या फिर ड्रायर, कर्लर का प्रयोग अपने बालों पर नहीं करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood evergreen actress Rekha's beauty and fitness secrets
rekha - फोटो : Social Media

खानपान का रखती हैं ध्यान
खान-पान का कनेक्शन सेहत के साथ सुंदरता से भी होता है। रेखा अपने आपको फिट और तरोताजा रखने के लिए खूब सारा पानी पीती हैं। रेखा कहती हैं कि दस से बारह गिलास पानी का सेवन वो नियमित रुप से करती हैं। साथ ही अपने खाने का भी खासतौर से ध्यान रखती हैं। तेल मसाले और जंक फूड से हमेंशा दूर रहती हैं। रात में 7:30 बजे तक वो डिनर कर लेती हैं। जबकि दिन के भोजन में सब्जियां, दो रोटी और दही लेती हैं।

विज्ञापन
bollywood evergreen actress Rekha's beauty and fitness secrets
Rekha - फोटो : twitter

नियमित करती हैं योगा
एक्सरसाइज और योग भी सेहत के साथ सुंदरता को बढ़ाते हैं। खुद को चुस्त और तंदरुस्त रखने के लिए रेखा नियमित रूप से योगा करती हैं। योगा करने के साथ ही वो दिमाग को शांत रखने के लिए भी ध्यान का भी सहारा लेती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed