फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bridal Look Of Actress: टीवी सीरियल इश्कबाज की तीनों अभिनेत्रियों ने रचाई शादी, ऐसा रहा इनका ब्राइडल लुक

Wed, 06 Mar 2024 10:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 06 Mar 2024 10:46 AM IST
सार

टीवी सीरियल इश्कबाज में मुख्य किरदार निभाने वाली तीन अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंध गई हैं। 

विज्ञापन
Bridal Look Of Actress ishqbaaz fame surbhi chandna neha laxmi iyer shrenu parikh
टीवी सीरियल इश्कबाज की तीनों अभिनेत्रियों ने रचाई शादी - फोटो : instagram

शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में हाल ही के बीते कुछ महीनों में टीवी सीरियल 'इश्कबाज' की तीनों मुख्य अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंध गई हैं। 2023 के अंत में अभिनेत्री श्रेनु पारिख अपने बॉयफ्रेंड अक्षय म्हात्रे के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। इसके बाद 2024 में एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी अय्यर ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रुद्रायश जोशी संग शादी रचा ली है। सबसे आखिर में सुरभि चंदना ने भी 2 मार्च को अपने 13 साल पुराने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ सात फेरे लिए।

इन तीनों की शादियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तीनों का वेडिंग लुक एक-दूसरे से काफी अलग था। अगर आपकी भी शादी होने वाली है, और आप अपने वेडिंग लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो इस लेख में हम आपको श्रेनु पारिख, नेहा लक्ष्मी अय्यर और सुरभि चंदना का ब्राइडल लुक दिखाने जा रहे हैं। इससे टिप्स लेकर आप भी अपने लुक को खास बना सकती हैं। 

Bridal Look Of Actress ishqbaaz fame surbhi chandna neha laxmi iyer shrenu parikh
टीवी सीरियल इश्कबाज की तीनों अभिनेत्रियों ने रचाई शादी - फोटो : instagram

श्रेनु पारिख

लंबे इंतजार के बाद श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे ने 21 दिसंबर को गुजराती और महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुना था। एक्ट्रेस ने अपनी बैचलर पार्टी से लेकर शादी के दिन तक अपना खूबसूरत लुक दिखाया। लोगों को उनका हर लुक बेहद पसंद आया था। 

Bridal Look Of Actress ishqbaaz fame surbhi chandna neha laxmi iyer shrenu parikh
टीवी सीरियल इश्कबाज की तीनों अभिनेत्रियों ने रचाई शादी - फोटो : instagram

कैसा था ब्राइडल लुक

श्रेनु ने पेस्टल रंग को पीछे छोड़ते हुए अपनी शादी के लिए सुर्ख लाल और नारंगी लहंगा पहना था। वहीं अक्षय ने इस दिन को खास बनाने के लिए लाल शेरवानी पहनी थी। अपने वेडिंग लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bridal Look Of Actress ishqbaaz fame surbhi chandna neha laxmi iyer shrenu parikh
टीवी सीरियल इश्कबाज की तीनों अभिनेत्रियों ने रचाई शादी - फोटो : instagram

नेहा लक्ष्मी अय्यर

'इश्कबाज' फेम एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी अय्यर ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रुद्रायश जोशी संग 26 फरवरी को सात फेरे लिए। नेहा लक्ष्मी अय्यर और रुद्रयश जोशी की शादी मराठी और साउथ इंडियन दोनों रीति-रिवाज से हुई है। दोनों की शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए।

विज्ञापन
Bridal Look Of Actress ishqbaaz fame surbhi chandna neha laxmi iyer shrenu parikh
टीवी सीरियल इश्कबाज की तीनों अभिनेत्रियों ने रचाई शादी - फोटो : instagram

कैसा था ब्राइडल लुक

एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक की बात करें अपनी मराठी शादी में नेहा ने लाल रंग की नौवारी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने अपने लुक को लाल चूड़ा, हैवी माथा-पट्टी और नेकलेस के साथ कंप्लीट किया था। वहीं साउथ इंडियन शादी में एक्ट्रेस ने ब्लू कलर की सिल्क की साड़ी कैरी की थी। इस लुक को उन्होंने पारंपरिक ज्वेलरी के साथ पूरा किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed