फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips: माथा पट्टी की इन डिजाइन से ब्राइडल लुक में लग जाएंगे चार चांद

Tue, 30 Aug 2022 11:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 30 Aug 2022 11:41 AM IST
विज्ञापन
bridal matha patti trends followed by bollywood actress in bridal look
ब्राइडल माथा पट्टी - फोटो : instagram/theweddingstory_official

दुल्हन बनने वाली हैं तो तैयारियां भी अभी से शुरू हो गई होगी। इन दिनों दुल्हन के लिए पेस्टल शेड को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप अपने लिए बिल्कुल व्हाइट या पिंक जैसे शेड को चुन रही हैं। तो पूरी तरह ट्रेंड को फॉलो करें। पेस्टल शेड के साथ ही ब्राइडल ज्वैलरी में माथपट्टी हर दुल्हन पसंद कर रही है। बात करें अगर बॉलीवुड हसीनाओं की तो आलिया भट्ट से लेकर कटरीना कैफ तक ने माथपट्टी के साथ ब्राइडल लुक कंप्लीट किया था। आप भी चाहे तो इन माथपट्टी की डिजाइन को अपने ब्राइडल लुक के लिए चुन सकती हैं। 

bridal matha patti trends followed by bollywood actress in bridal look
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आलिया भट्ट का ब्राइडल लुक फैंस को काफी पसंद आया था। खुले बालों के साथ आलिया ने गोल्ड और पोल्की का माथापट्टी अपने लिया चुना था। जो कि बेहद खूबसूरत है। इस तरह का माथा पट्टी हेडबैंड स्टाइल माथा पट्टी होता है। जिसे लड़कियां काफी पसंद करती हैं। 

bridal matha patti trends followed by bollywood actress in bridal look
bride - फोटो : instagram

वहीं आप चाहें तो कुंदन के माथा पट्टी को अपने लिए चुन सकती हैं। इस रियल लाइफ ब्राइड का माथा पट्टी लुक बेहद खूबसूत है। अगर आप ट्रेडिशनल लुक से अलग कंटेप्रेरी लुक चाहते हैं। इस तरह के माथा पट्टी के साथ तैयार हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bridal matha patti trends followed by bollywood actress in bridal look
katrina kaif - फोटो : instagram/katrinakaif

कटरीना कैफ बिल्कुल देसी लुक में दुल्हन बनकर तैयार हुई थीं। लाल रंग के लहंगे के साथ गोल्डन माथा पट्टी को पेयर किया गया था। सिर पर लगे डबल माथा पट्टी की डिजाइन बिल्कुल अलग है। लेकिन अगर आप चौड़े माथे की मालकिन हैं तो इस तरह के माथा पट्टी को अपने लिए चुन सकती हैं। 

विज्ञापन
bridal matha patti trends followed by bollywood actress in bridal look
ब्राइडल माथा पट्टी - फोटो : instagram/weddingwireindia

माथा पट्टी मांगटीका की ही तरह होता है। बस इसमे सिर के दोनों तरफ जोड़ने के लिए चेन लगी होती है। बीच में मांगटीके की तरह-तरह की डिजाइन के साथ ही चेन में भी अलग डिजाइन होती है। जो ट्रेंड के हिसाब से बदलती रहती है। इन माथा पट्टी डिजाइन की मदद से ब्राइडल लुक में काफी बदलाव आ जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed