फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन के इमरजेंसी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें, किसी भी समय आ सकती हैं काम

Wed, 09 Dec 2020 09:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 09 Dec 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
bridal must carry these six things in her handbag
bridal - फोटो : instagram

होने वाली दुल्हन को काफी सारी तैयारियां करनी पड़ती हैं। कपड़ों से लेकर मेकअप और सारी जरूरी चीजों को इकट्ठा कर रखना काफी मुश्किल काम होता है। क्योंकि नए जगह पर किसी भी चीज की जरूरत पड़ सकती है। खासतौर पर कपड़ों और मेकअप से जुड़ी। क्योंकि दुल्हन के तौर पर काफी भारी एंब्रायडरी वाले कपड़े पहनने पड़ते हैं। वहीं ढेर सारी ज्वैलरी भी पहननी होती है। इन सबको ठीक तरीके से कैरी करने में दिक्कत ना हो इसके लिए जरूरी है कि कुछ चीजें हमेशा अपने पास रखें। जैसे ब्लाउज ढीला लग रहा है या फिर चुनरी सिर पर नहीं टिक रही। मांगटीका लगाने में दिक्कत हो रही। ऐसे में जरूरी है कि इन सबका समाधान अपने पास पहले से ही रखा जाए। जिससे कि किसी और पर आश्रित रहने की जरूरत ना पड़े। तो चलिए जानें एक दुल्हन के इमरजेंसी किट में किन चीजों को रखना जरूरी होता है। 

bridal must carry these six things in her handbag
nailpolish - फोटो : अमर उजाला
ट्रांसपैरेंट नेलपॉलिश

दुल्हन को कुछ जरूरी चीजें हमेशा अपने बैग में रखनी चाहिए। जिससे कि जरूरत पड़ने पर उसका सही से इस्तेमाल हो सके। जैसे ट्रांसपैरेट नेलपॉलिश, ये नाखूनों की खूबसूरती बढाने के साथ ही और भी काम आ सकती हैं। मसलन, जरी का धागा कहीं से बाहर निकल रहा है तो उसे लगाकर मोतियों को झडने से रोका जा सकता है। वहीं कोई स्टोन निकल गया कपड़े में से तो इसकी मदद से आसानी से चिपकाया जा सकता है। 

bridal must carry these six things in her handbag
bridal - फोटो : instagram
डबल साइडेड टेप

डबल साइडेड टेप तो सबसे जरूरी चीज है जो हर लड़की को अपनी पर्स में रखनी चाहिए। ये किसी भी तरह की कपड़े से जुड़ी असहज स्थिति से बचाने के काम आ सकती है। अगर नई सैंडिल आपको उंगलियों में काट रही है तो इसे लगाकर काम चलाया जा सकता है। वहीं मांगटीका को अपनी जगह पर फिक्स रखने के लिए ये बहुत कारगर नुस्खा है। इससे ये अपनी जगह टिका रहेगा और आप जी भरकर नाच सकेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bridal must carry these six things in her handbag
bridal - फोटो : social media
क्यू टिप

शादी के दिन दुल्हन कितनी भी खुश क्यों ना हो लेकिन भावना में बहकर रोना आ ही जाता है। ऐसे में मेकअप खराब होने के डर से आप खुलकर भावनाओं को जाहिर करने से खुद को ना रोकिए। साथ में क्यू टिप रखें जिसे हाथों पर लगाकर मेकअप खराब होने से रोका जा सकता है। आप चाहे तो इसमें मेकअप रिमूवर लगाकर इसे आईलाइनर और मस्कारा साफ करने के लिए भी बना सकती हैं। 

विज्ञापन
bridal must carry these six things in her handbag
bridal - फोटो : instagram
सेफ्टी पिंस

दुल्हन बनीं है तो सिर के जूड़े से लेकर लहंगे की चुनरी में ढेर सारी सेफ्टी पिंस लगी होंगी। लेकिन इसके बावजूद कुछ एक्स्ट्रा सेफ्टी पिंस जरूर अपने पास रखें। ये कपड़े से लेकर कलीरे तक को संभालकर फिक्स करने के काम आ सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed