Budget 2023: आज मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश कर दिया है। जिस पर पूरे देश की नजर थी। पिछले कई सालों में बजट के दौरान वित्त मंत्री का पहनावा काफी चर्चा में रहा है। इस बार भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के लिए लाल रंग की संबलपुरी सिल्क साड़ी पहन कर आईं। भारत देश में लाल रंग को ऊर्जा, साहस और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में उनका लाल रंग पहनना भारतीय नारी की शक्ति को दर्शाता है।
Budget 2023: वित्त मंत्री ने पहनी है संबलपुरी सिल्क साड़ी, जानें इसकी खासियत
वित्त मंत्री ने आज जो संबलपुरी सिल्क साड़ी पहनी है, देश भर में उस कपड़े की अपनी अलग पहचान है। ओडिशा में सिल्क साड़ियों के बीच सबसे जटिल संबलपुरी सिल्क साड़ी मानी जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्मविश्वास से लबरेज नजर आईं वित्त मंत्री
आज का बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लाल रंग की संबलपुरी सिल्क साड़ी को चुना है। जिसमें वो आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रही थीं। उनकी लाल रंग की संबलपुरी सिल्क साड़ी में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है।
लखटकिया साड़ी भी है इसका नाम
अगर आप भी साड़ी पहनने की शौकीन हैं तो इस तरह की साड़ी आपकी अलमारी में जरूर होनी चाहिए। इसे लखटकिया साड़ी भी कहते हैं। इसे धागे को रंगने के बाद बुना जाता है। इसके बाद इसे चमकदार बनाने के लिए भी काफी काम होता है।
बुनने में लगते हैं कई महीने
बता दें कि, इन साड़ियों को बुनने में कई महीने लगते हैं। इन साड़ियों में पक्षियों, रुद्राक्ष के मोतियों, जानवरों, और मंदिर के डिजाइन बनाए जाते हैं। महिलाएं किसी भी अवसर पर इसे पहन सकती हैं।
प्रथम महिला प्रधानमंत्री को भी पसंद थीं संबलपुरी साड़ियां
ऐसा कहा जाता है कि, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी संबलपुरी साड़ियां पहनना बहुत पसंद थीं। उसके बाद अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस तरह की साड़ियों में देखा जा रहा है।