Saree Look : साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे कभी भी, किसी भी कार्यक्रम में पहना जा सकता है। आज-कल तो शादियों का सीजन चल रहा है, जिसमें महिलाएं ज्यादातर साड़ियां पहनना ही पसंद करती हैं। किस तरह की साड़ियां ट्रेंड में हैं, और स्टाइलिश तरीके से साड़ी कैसे कैरी करनी चाहिए, इस बारे में जानने के लिए अधिकतर लड़कियां बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को फॉलो करती है। इनके तरीके को अपना कर वो अपना जलवा बिखेरने को तैयार हो जाती हैं।
अगर आप भी किसी कार्यक्रम में साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो कटरीना कैफ के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। दरअसल, कटरीना कैफ एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिसने ना सिर्फ वेस्टर्न ड्रेस में अपनी अदाएं दिखाईं हैं, बल्कि अक्सर साथ में साड़ी पहन कर भी जलवा बिखेरा है। इसी के चलते आज हम आपको कटरीना के कुछ ऐसे साड़ी लुक्स दिखाएंगे जिसे फॉलो करके आप भी शादी के लिए रेडी हो सकती हैं।
2 of 5
मिंट ग्रीन कलर की साड़ी में कटरीना
- फोटो : katrina
मिंट ग्रीन कलर की साड़ी में कटरीना
मिंट ग्रीन कलर की ये साड़ी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की थी, जिसे पहन कर कटरीना काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था। वहीं इस साड़ी के साथ हैवी इयररिंग्स काफी प्यारे लग रहे थे।
3 of 5
लाइट पिंक कलर की साड़ी
- फोटो : instagram
लाइट पिंक कलर की साड़ी
मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन की हुई इस साड़ी में कटरीना गजब लग रही थीं। ये लुक सिंपल के साथ-साथ स्टाइलिश भी लग रहा था। हाथों में कंगन और माथे पर छोटी सी बिंदी उनके लुक कंप्लीट कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कटरीना
- फोटो : instagram
ब्लैक साड़ी में कटरीना
पिछले साल की दिवाली पार्टी में कैटरीना कैफ ने ब्लैक नेट साड़ी पहनी थी। इस ब्लैक साड़ी के साथ उन्होंने बैंगल्स और हैवी ईयरिंग्स कैरी किए थे। इस साड़ी में उनका अंदाज काफी हटकर था।
विज्ञापन
5 of 5
कटरीना का करवाचौथ लुक
- फोटो : instagram
कटरीना का करवाचौथ लुक
शादी के बाद अपने करवाचौथ के लिए कटरीना ने खूबसूरत पिंक कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह गजब की लग रही थीं। उनकी इस साड़ी को डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के 'हेरिटेज ब्राइडल' कलेक्शन से पिक किया था। इस तरह की साड़ी नई दुल्हनों के लिए बेस्ट ऑप्शन है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।