{"_id":"64671821c26b2fb2300d7937","slug":"cannes-2023-manushi-chhillar-wore-an-hand-made-gown-on-cannes-red-carpet-2023-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes 2023 : हाथ से बुना गाउन पहन कर रेड कारपेट पर उतरीं मानुषी छिल्लर, ड्रेस को बनाने में लगे थे 800 घंटे","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Cannes 2023 : हाथ से बुना गाउन पहन कर रेड कारपेट पर उतरीं मानुषी छिल्लर, ड्रेस को बनाने में लगे थे 800 घंटे
Cannes 2023 : हर साल कान फिल्म फेस्टिवल में स्टार्स रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरते नजर आते हैं। इस साल फ्रांस के कोस्टल एरिया फ्रेंच रिवेरा में 76वें कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। जिसमें शिरकत करने के लिए देश-विदेश से नामचीन सितारे वहां पहुंचे हैं। कई भारतीय सितारों ने भी इस बार कान में डेब्यू किया है। मृणाल ठाकुर, सारा अली खान के अलावा कान में डेब्यू करने वाले कलाकारों में एक नया नाम और शामिल हुआ है और वो है मानुषी छिल्लर का।
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने भी इस बार कान में डेब्यू किया है। अपने डेब्यू के पहले दिन जिस लुक में वो लोगों के सामने आईं वो बेहद खूबसूरत था। व्हाइट रंग के गाउन में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। पूर्व मिस वर्ल्ड का गाउन बेहद खास था, जिसके बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।
2 of 5
Manushi Chhillar
- फोटो : instagram
डेब्यू लुक था बेहद खास
जानकारी के मुताबिक, इस साल कान फेस्टिवल 16 मई से शुरू हुआ है जोकि 27 मई तक चलने वाला है। हाल ही में इसमें शिरकत करने के लिए पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी पहुंची थी। इस बार ही मानुषी ने कान के रेड कारपेट पर डेब्यू किया है।
3 of 5
Manushi Chhillar
- फोटो : instagram
कैसा था लुक ?
अगर बात करें एक्ट्रेस के लुक की तो उन्होंने 'Fovari' ब्रांड का सफेद रंग का ऑफ शॉल्डर गाउन कैरी किया था। इस गाउन में वो किसी परी से कम नहीं लग रहीं थीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि ये कोई आम गाउन नहीं है। इसे हाथों से बुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Manushi Chhillar
- फोटो : instagram
बुनने में लगे 800 घंटे
वीडियो में ये बताया गया है कि, इस व्हाइट गाउन को इटालियन सिल्क और ट्यूल की 100 लेयर्स से बनाया था। एक्ट्रेस के इस गाउन को लोगों ने हाथ से बुना था। बेहद नाजुकता से तैयार की गई इस ड्रेस को बनाने में डिजाइनर को पूरे 800 घंटे लगे थे।
विज्ञापन
5 of 5
Manushi Chhillar
- फोटो : instagram
कैसा था मेकअप ?
अगर बात करें एक्ट्रेस के मेकअप की तो उन्होंने इस लुक के साथ बेहद मिनिमल मेकअप कैरी किया था। वहीं इस व्हाइट कलर के गाउन के साथ ग्रीन डायमंड का नेकपीस भी पहना था, जो उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।