फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2024: ऐश्वर्या-उर्वशी के अलावा 'कान' के रेड कार्पेट पर छाए भारत के ये इन्फ्लुएंसर, दिखाया अलग अंदाज

Thu, 23 May 2024 02:59 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 23 May 2024 02:59 PM IST
सार

जहां एक तरह ऐश्वर्या राय के गोल्डन-ब्लैक गाउन और उर्वशी रौतेला ब्लू गाउन में जलवे बिखेरती नजर आईं, वहीं दूसरी तरफ भारत के कई इन्फ्लुएंसर्स ने भी कान के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। 

विज्ञापन
Cannes 2024 digital creators who attend cannes film festival 2024 nancy tyagi to Ankush Bahuguna
'कान' के रेड कार्पेट पर छाए भारत के ये इन्फ्लुएंसर - फोटो : instagram
Cannes 2024: हर साल देश-दुनिया के लोग कान फिल्म फेस्टिवल का इंतजार बड़ी बेसब्री से करते हैं। समारोह में शामिल होने के लिए कई देशों के बड़े दिग्गज सितारे वहां पहुंचते हैं। अगर इस साल की बात करें तो इस साल इस समारोह का आगाज 14 मई को हुआ। यह फिल्म फेस्टिवल फ्रांस में आयोजित होता है। ऐसे में भारत से भी कई सितारे कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आते हैं और अपना जलवा दिखाते हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर उर्वशी रौतेला, कियारा आडवाणी और इसके अलावा कई बॉलीवुड के सितारे कान के रेड कार्पेट पर इस साल नजर आए। बॉलीवुड के सितारों के साथ-साथ इस साल भारत की कई फेमस इनफ्लुएंसर्स ने भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया। इन सभी का स्टाइल काफी अलग दिखा, जिसको देखकर लोगों ने उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाया। इन फेमस इनफ्लुएंसर्स में नैंसी त्यागी से लेकर अंकुश बहुगुणा तक का नाम शामिल है। 
Cannes 2024 digital creators who attend cannes film festival 2024 nancy tyagi to Ankush Bahuguna
'कान' के रेड कार्पेट पर छाए भारत के ये इन्फ्लुएंसर - फोटो : instagram
नैंसी त्यागी

खुद अपने कपड़ों को डिजाइन करके कान के रेड कार्पेट पर नैंसी त्यागी ने अपना जलवा बिखेरा। जैसे ही उन्होंने अपनी तस्वीरें साझा करना शुरू कीं, तो हर मीडिया हाउस ने उनके लुक को कवर किया। खुद से तैयार किए हुए आउटफिट में नैंसी बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। 
Cannes 2024 digital creators who attend cannes film festival 2024 nancy tyagi to Ankush Bahuguna
'कान' के रेड कार्पेट पर छाए भारत के ये इन्फ्लुएंसर - फोटो : instagram

करिश्मा

आरजे करिश्मा का अंदाज भी रेड कार्पेट पर देखने लायक था। वो इस दौरान ग्लिटरी थाई हाई स्लिट साड़ी में दिखाई दीं। कान के रेड कार्पेट पर करिश्मा का अंदाज बेहद बोल्ड और ग्लैमरस था, जिसे देखकर लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cannes 2024 digital creators who attend cannes film festival 2024 nancy tyagi to Ankush Bahuguna
'कान' के रेड कार्पेट पर छाए भारत के ये इन्फ्लुएंसर - फोटो : instagram

आस्था शाह

ब्यूटी, फैशन और लाइफ स्टाइल कंटेंट क्रिएटर्स आस्था शाह भी इस साल कान्स पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मस्टर्ड रंग का खूबसूरत सा गाउन कैरी किया था। इस गाउन में वो बला की खूबसूरत लग रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने बालों में बन बनाया था। 

विज्ञापन
Cannes 2024 digital creators who attend cannes film festival 2024 nancy tyagi to Ankush Bahuguna
'कान' के रेड कार्पेट पर छाए भारत के ये इन्फ्लुएंसर - फोटो : instagram

अंकुश बहुगुणा

 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में उत्तराखंड के अंकुश बहुगुणा भारत की तरफ से पहले मेल ब्यूटी कंटेंट क्रिएटर के रूप में रेड कार्पेट पर उतरे। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अक्षय त्यागी ने रेड कार्पेट के लिए उनका कॉस्ट्यूम तैयार किया था। उनका अंदाज किसी बड़े दिग्गज स्टार से कम नहीं लग रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed