{"_id":"664ee28bcc41d6202b0f787e","slug":"nita-ambani-wore-kalamkari-print-dupatta-specialty-of-original-kalamkari-print-2024-05-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalamkari Print: कलमकारी प्रिंट का दुपट्टा पहने नजर आईं नीता अंबानी, जानें इसकी खासियत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Kalamkari Print: कलमकारी प्रिंट का दुपट्टा पहने नजर आईं नीता अंबानी, जानें इसकी खासियत
Thu, 23 May 2024 12:59 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 23 May 2024 12:59 PM IST
सार
हाल ही में नीता अंबानी को कलमकारी प्रिंट का दुपट्टा कैरी किये देखा गया। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि कलमकारी प्रिंट की खासियत क्या होती है?
विज्ञापन
कलमकारी प्रिंट
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Kalamkari Print: भारत विविधता का देश है। यहां राज्यों के हिसाब से खानपान से लेकर पहनावे तक में बदलाव देखे जाते हैं। हर राज्य की अपनी अलग सभ्यता है। अपनी खासियत के अनुसार ही हर राज्य में बोलचाल का तरीका और पहनावे का तरीका भी काफी अलग है। भारत देश में मशीनों से बने कपड़ों की बजाय लोग हाथ के काम और कढ़ाई को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं।
कलमकारी प्रिंट
- फोटो : instagram
नीता अंबानी ने पहना प्रिंट
आज कलमकारी प्रिंट के बारे में हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि हाल ही में नीता अंबानी को कलमकारी प्रिंट का दुपट्टा पहने देखा गया। इसके बाद लोगों में यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर यह प्रिंट कैसे तैयार होता है और इसकी खासियत क्या है।
कलमकारी प्रिंट
- फोटो : instagram
कहां हुई शुरुआत
जैसा कि नाम से ही समझ आ गया है कि इस प्रिंट को तैयार करने में कलम का इस्तेमाल होता है। कलमकारी प्रिंट की शुरुआत आंध्र प्रदेश के गोलकुंडा क्षेत्र में हुई थी। इसकी शुरुआत उस वक्त हुई थी, जब मुगलों का राज था। इसी वजह से कहा जाता है कि ये फारसी कला से प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कलमकारी प्रिंट
- फोटो : instagram
किया जाता है ऐसा प्रिंट
हम सभी जानते हैं कि कलमकारी प्रिंट को तैयार करने में कलम का इस्तेमाल होता है। इसे तैयार करने के लिए प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करके कपड़े पर फूल और जानवरों के प्रिंट तैयार किए जाते हैं। इसके अलावा कई कपड़ों पर भारतीय पौराणिक कथाओं और संस्कृति की कहानियों को भी प्रिंट किया जाता है। अक्सर साड़ियों में कहानियों के पात्रों की प्रिंटिंग भी देखी जाती है।
विज्ञापन
कलमकारी प्रिंट
- फोटो : instagram
ये है खासियत
कलमकारी प्रिंट के आउटफिट को तैयार करने के लिए सबसे पहले कुशल कारीगर कपड़े के धागे को रंगने की प्रक्रिया का पालन करते हैं। यह रंग प्राकृतिक होता है और इसमें किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता। इसके बाद कलम की मदद से कपड़े पर प्रिंट किया जाता है।
इस प्रिंट में आपको ज्यादातर लाल, हरा, पीला और नीला रंग इस्तेमाल होता दिखाई देगा। यह रंग कलमकारी आउटफिट को अलग दिखने में मदद करते हैं। कलमकारी प्रिंट के आउटफिट धार्मिक और सांस्कृतिक प्रिंट को दर्शाते हैं। कलमकारी को तैयार करने में किसी तरह की मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जाता और यही इसकी खासियत है।