{"_id":"665010da784348563a023f87","slug":"cannes-2024-fashion-influencer-nancy-tyagi-red-carpet-looks-in-cannes-2024-05-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nancy Tyagi: नैंसी त्यागी के वो तीन लुक, जिनकी वजह से बढ़ती जा रही उनकी लोकप्रियता","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Nancy Tyagi: नैंसी त्यागी के वो तीन लुक, जिनकी वजह से बढ़ती जा रही उनकी लोकप्रियता
Nancy Tyagi: इस साल 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन, उर्वशी रौतेला, कियारा आडवाणी समेत कई अभिनेत्रियों ने अपना जलवा बिखेरा। फ्रांस में चल रहे इस बड़े समारोह में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड जगत के अलावा कई इंफ्लूएंसर भी वहां पहुंचे हैं।
इस दौरान भारत से एक ऐसी डिजाइनर भी कान के रेड कार्पेट पर पहुंचीं, जिसे देखकर लोग उनपर से नजरें नहीं हटा पाए। ये कोई और नहीं बल्कि यूपी की बिटिया नैंसी त्यागी थीं। वो खुद से डिजाइन किए हुए आउटफिट पहनकर कान के रेड कार्पेट पर पहुंची। अपने फैशन सेंस से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।
उन्होनें इस फिल्म फेस्टिवल में तीन अलग-अलग लुक कैरी किए। इन तीनों लुक्स ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। नैंसी के तीनों लुक्स एक-दूसरे से एकदम अलग थे। अपने इन खूबसूरत आउटिफट्स को न सिर्फ नैंसी ने डिजाइन किया बल्कि साथ ही में उन्होंने इसकी सिलाई भी खुद से ही की है। आइए आपको भी नैंसी के इन लुक्स के बारे मे बताते हैं।
2 of 7
नैंसी त्यागी
- फोटो : Instagram-Nancy Tyagi
पहला लुक
सबसे पहले बात करें नैंसी के पहले लुक की तो अपने पहले लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बार्बी स्टाइल का गाउन पहना था। ये गाउन 20 किलो का था, जिसको बनाने में 1000 मीटर कपड़ा लगा था। नैंसी ने ये गाउन खुद ही एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया था।
3 of 7
नैंसी त्यागी
- फोटो : Instagram-Nancy Tyagi
कैसा रहा लुक
इस लुक के साथ नैंसी ने अपने हाथों में ग्लव्स पहने थे। खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। गले में उन्होंने हल्का सा नेकपीस पहना था, जो देखने में बेहद प्यारा था। इस ऑफ शोल्डर गाउन के साथ नैंसी ने अपने मेकअप को बेहद ही लाइट रखा था। उनकी इन तस्वीरों पर लोगों ने जमकर प्यार बरसाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
नैंसी त्यागी
- फोटो : Instagram-Nancy Tyagi
दूसरा लुक
बात करें नैंसी के दूसरे लुक की तो अपने दूसरे लुक के आउटफिट को भी उन्होंने खुद ही डिजाइन किया था। इस लुक में उन्होंने हैवी एम्ब्राइडरी वाली नेट की साड़ी को चुना है। इसको ग्लैमरस लुक देने के लिए नैंसी ने इसके साथ खूबसूरत सा बैकलेस ब्लाउज पहना था। पेस्टल रंग की ये साड़ी देखने में कमाल की लग रही थी।
विज्ञापन
5 of 7
नैंसी त्यागी
- फोटो : Instagram-Nancy Tyagi
कैसा रहा लुक
अपनी इस खूबसूरत साड़ी के साथ पहनने के लिए नैंसी ने एक स्कार्फ को भी रेडी किया है। बात करें उनके मेकअप की तो अपने मेकअप को नैंसी ने बेहद सादा रखा है। इसके साथ कानों में लंबे राउंड इयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। इस लुक के साथ उन्होंने हाई हील्स भी पहनी थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।