नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के होते हैं। इन नौ दिनों में मां की पूजा के लिए विशेष तैयारियां की जाती हैं। घर की साफ-सफाई से लेकर सजावट और कलश स्थापना की जाती है। नवरात्रि के ये नौ दिन किसी उत्सव की तरह मनाए जाते हैं। ऐसे में महिलाएं भी सजधज कर पूजा पाठ करती हैं। इस नवरात्रि भी अगर आप पूरी तैयारी के साथ हैं और खूबसूरत लुक चाहती हैं तो इस तरह से तैयार हों। बस हर किसी की नजरें आप पर ही होंगी। तो चलिए जानें वो कौन से छोटे टिप्स हैं जो आपको इस नवरात्रि सबसे अलग लुक देंगे।
Navratri 2022: इस नवरात्रि महिलाएं खुद को ऐसे करें तैयार, व्रत के दिन भी दिखेंगी खूबसूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो देवी मां को लाल रंग बेहद पसंद है। इसलिए महिलाएं हर दिन लाल रंग के परिधान पहनकर पूजा करती हैं। लेकिन अगर आप सजने संवरने का विशेष ध्यान रखना चाहती हैं तो हर दिन के हिसाब से रंग पहने। माता रानी के नौ रूपों को अलग रंग पसंद है। जिसके अनुसार आप हर दिन शुभ रंग पहन सकती हैं। ये आपको सबसे अलग लुक भी देगा।
नवरात्रि के नौ दिनों आप एथिनिक वियर को चुन सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लगेंगे और आपको ट्रेंडी भी बनाएंगे। इन दिनों फ्लोरल प्रिंट की और हल्के फैब्रिक की साड़ियां काफी ज्यादा चलन में है। शिफॉन, नेट के साथ ही ऑर्गेंजा और क्रेप की साड़ियां आपके पूरे लुक में चार चांद लगा देंगी।
वैसे अगर आप साड़ी पहनना कम पसंद करती हैं तो कुर्ते को भी चुन सकती हैं। इन दिनों काफी सारे डिजाइन के बॉटम वियर के साथ आप खूबसूरत लुक पा सकती हैं। नौ दिनों अलग रंग के कुर्ते के साथ कभी पलाजो तो भी शरारा के साथ मैच करें। ये काफी ट्रेंड में हैं।
वैसे सिगरेट पैंट्स और चूडीदार पायजामे के साथ भी कुर्ते को मैच किया जा सकता है। वहीं सिंपल से कुर्ते तो बनारसी या सिल्क के दुपट्टे के साथ आप ट्रेडिशनल लुक दे सकती हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में आप केवल कुर्ते की अलग डिजाइन से भी परफेक्ट लुक पा सकती हैं।