{"_id":"6246af05d4a2a7484624cca0","slug":"kiara-advani-deep-v-plunging-neckline-shimmery-blue-jumpsuit-bold","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा से भी ज्यादा गहरे गले के कपड़े पहन कियारा आडवाणी ने मारी एंट्री, तस्वीरें हो रहीं वायरल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मलाइका अरोड़ा से भी ज्यादा गहरे गले के कपड़े पहन कियारा आडवाणी ने मारी एंट्री, तस्वीरें हो रहीं वायरल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 01 Apr 2022 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora, kiara advani
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा तो अपने बोल्ड लुक्स की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फिर वो चाहे योगा क्लास के लिए निकलीं हो या फिर किसी डिनर डेट पर हर बार वो बोल्ड नेकलाइन और छोटे कपड़ों से हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं। लेकिन इस बार गहरे गले की ड्रेस पहनने के मामले में कियारा आडवाणी ने बाजी मार ली। अवॉर्ड शो के लिए पहुंची कियारा आडवाणी की बोल्ड नेकलाइन वाली ड्रेस सुर्खियां बटोर रही हैं।
2 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
दरअसल, ग्रेजिया अवॉर्ड शो में पहुंची कियारा आडवाणी ने सितारों से चमचमाते जंपसूट को अपने लिए चुना। जिसकी डीप वी प्लजिंग नेकलाइन इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी थी। कियारा का ये ग्लैमरस जंपसूट डिजाइनर नईम खान के कलेक्शन से लिया गया था। जिसमे कमर के पास लगी मैचिंग की बेल्ट इसे परफेक्ट लुक दे रही थी।
3 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
वहीं दूसरी तरफ इस डीप नेकलाइन वाली सेसी ड्रेस की फुल स्लीव के साथ ही शोल्डर को पैडेड डिजाइन दी गई थी। जो कियारा के स्लिम लुक को अच्छी तरह से डिफाइन कर रही थी। वहीं कियारा ने हमेशा की तरह इस लुक को अपने मेकअप से शानदार बना दिया था। कियारा ने इस स्पार्कली ब्लू जंपसूट को पिंक लिपस्टिक के साथ मैच किया था। वहीं दूसरी तरफ सारे बालों को पीछे की तरफ स्ट्रेट वेट हेयर लुक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kiara advani
- फोटो : instagram
वहीं दूसरी तरफ मस्कारा के डबल कोट के साथ ही गालों को हाईलाइट किया गया है। कियारा का ये लुक अवॉर्ड शो में सबसे अलग नजर आ रहा था। जबकि अवॉर्ड शो में पहुंची मलाइका ने ब्लैक कलर के ड्रामेटिक गाउन को चुना था। जिसमे नीचे की तरफ से फ्रिल होने के साथ ही बॉडी फिटिंग डिजाइन थी। वहीं इस बॉडीकॉन गाउन में मलाइका की स्लिम फिगर फ्लांट हो रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
मलाइका ने इस ब्लैक गाउन को सिंपल स्लीक पोनीटेल के साथ कंप्लीट किया था। वहीं गले में डायमंड नेकलेस के साथ ग्लॉसी मेकअप किया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।