Chaitra Navratri 2025: 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है, जिसकी धूम आपको हर मंदिर और घर में दिखाई दे रही होगी। नवरात्रि का ये त्योहार अपने साथ नौ दिनों की रौनक लेकर आता है। इन नौ दिनों के आखिर में अष्टमी और नवमी की पूजा की जाती है।
Chaitra Navratri 2025: अष्टमी-नवमी के लिए तैयार करें अपनी साड़ी, जानें क्या है ट्रेंड में
यदि आप अष्टमी नवमी के दिन अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो अभी से अपने लिए ऐसी साड़ी तैयार करके रख लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांथा साड़ी
इन साड़ियों को पश्चिम बंगाल की शान माना जाता है। इसकी खासियत ये होती है कि इस साड़ी को हाथ से तैयार किया जाता है और इसमें कई सारे रंग होते हैं जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इसे पहनने से आपका लुक काफी क्लासी और एलीगेंट लगेगा। ऐसे में यदि आप चाहती हैं कि आपका लुक सबसे प्यारा दिखे तो इस तरह की साड़ी को अष्टमी-नवमी के दिन तैयार करें।
कढ़ाई वाली साड़ी
यदि आपके पास भारी सी कढ़ाई वाली साड़ी है तो अष्टमी नवमी की पूजा के लिए इसे तैयार कर सकती हैं। खासकर अगर आप साड़ी के साथ रिच एंब्रॉयडरी या कसीदाकारी का चुनाव करेंगे तो यह आपको एक ग्लैमरस और क्लासी लुक देगा। ऐसी साड़ी के साथ आप यदि हल्की ज्वेलरी पहनेंगी तो भी आपका लुक अच्छा दिखेगा।
पेस्टल रंग की साड़ी
गर्मियों का मौसम है तो आपको हल्के रंग की साड़ी ही कैरी करनी चाहिए। आजकल पेस्टल रंग काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप पेस्टल रंग की साड़ी भी पूजा में कैरी कर सकती हैं। ध्यान रखें कि यदि आपकी ये साड़ी शिफॉन फैब्रिक में होगी तो आपको काफी आराम मिलेगा। ऐसे में कोशिश करें कि पेस्टल रंग की साड़ी ही पहनें, ताकि आपका लुक भी अच्छा दिखे और आप सहज भी रहें।
बनारसी साड़ी
यदि आप विवाहित हैं तो आपके लिए बनारसी साड़ी बेस्ट विकल्प साबित हो सकती है। बनारसी साड़ी देखने में प्यारी लगती है। इस तरह की साड़ियां होती भी हर महिला के पास हैं। ऐसे में आप भी इस तरह की साड़ी पहनकर अपना प्यारा और खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं।