फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि का चौथा दिन आज, इस खास रंग के कपड़े पहनकर मां कुष्मांडा की करें पूजा

Tue, 01 Apr 2025 07:00 AM IST
शिखर बरनवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 01 Apr 2025 07:00 AM IST
सार

नीले रंग के कपड़े आज के दिन शुभ माने जाते हैं। ऐसे में मां कूष्मांडा की पूजा से पहले अपनी वॉर्डरोब से नीले रंग के आउटफिट को निकाल कर तैयार हो जाएं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 4 Auspicious Color To Wear For Goddess Durga's Blessings in hindi
फैशन ड्रेस - फोटो : Instagram

Navratri 2025 4th Day Colour: चैत्र नवरात्रि का पावन त्योहार पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि का नौ दिन मां के नौ स्वरूपों की पूजा और उपासना के लिए समर्पित है। इन पवित्र दिनों में भक्त व्रत रखते हैं और मां के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि में रंगों का भी विशेष महत्व है, जो मां के हर स्वरूप से जुड़े हैं। माता रानी को श्रृंगार काफी प्रिय है, इसलिए महिलाएं मां दुर्गा की पूजा के लिए खूब अच्छे से सजती और संवरती हैं। महिलाओं के साथ पुरुष भी माता रानी की पूजा के लिए एथनिक लुक कैरी करते हैं।



आज नवरात्रि का चौथा दिन है, मान्यता है कि हर दिन मां की पसंद के हिसाब से खास रंग के कपड़े पहनने से उनकी विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। ये रंग न सिर्फ उत्सव के माहौल को खुशनुमा बनाते हैं, बल्कि सकारात्मकता का संचार भी करते हैं। आज के दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार मां कुष्मांडा को नीला रंग प्रिय है। हम यहां आपको नीले रंग के कपड़ों के कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं, जिसे आप पूजा के समय कैरी कर सकते हैं।

Chaitra Navratri Day 4 Auspicious Color To Wear For Goddess Durga's Blessings in hindi
कुर्ता पैजामा - फोटो : instagram
लड़कों के लिए ड्रेस
लड़कों के वार्डरोब में नीले रंग के कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। त्योहार का मौका है तो नीले रंग का कुर्ता पैयजामा आकर्षक और अलग लुक दे सकता है।  इसके अलावा चाहें तो नीले रंग की शर्ट भी पहन सकते हैं।
 
Chaitra Navratri Day 4 Auspicious Color To Wear For Goddess Durga's Blessings in hindi
नीले रंग की साड़ी - फोटो : instagram
नीले रंग की साड़ी है बेस्ट ऑप्शन
महिलाओं के लिए नीले रंग की साड़ी पूजा करने का सबसे खूबसूरत और अच्छा विकल्प है। ये रंग सादगी और सुंदरता का प्रतीक है। नीले रंग की साड़ी को अलग रंग के ब्लाउज के साथ पेयर कर के भी पहन सकती हैं। मां कुष्मांडा को ये रंग प्रिय है, और इसे पहनकर आप पूजा में अपनी भक्ति और सौंदर्य दोनों दिखा सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिन पहनें इन रंगों के कपड़ें, देवी पूजा के लिए हों खास तैयार
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 4 Auspicious Color To Wear For Goddess Durga's Blessings in hindi
नीली साड़ी - फोटो : instagram
नवरात्रि के चौथे दिन अगर आप मंदिर या किसी धार्मिक इवेंट का हिस्सा बन रही हैं तो जाह्नवी कपूर की तरह नीले रंग के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ साड़ी कैरी कर सकती हैं। ये एथनिक लुक को पूरा करेगा और आपको दूसरों से अलग भी दिखाएगा।

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा को लगाएं इन पकवानों का भोग, खुश होंगी माता रानी
 
विज्ञापन
Chaitra Navratri Day 4 Auspicious Color To Wear For Goddess Durga's Blessings in hindi
हेयर स्टाइल - फोटो : instagram
महिलाएं पूजा के दौरान ऐसी हेयर स्टाइल अपनाएं
पूजा के दौरान बालों को खुला न छोड़ें, क्योंकि इससे आपको असुविधा हो सकती है। इसके बजाय, बालों को पोनीटेल में बांधना बेहतर होगा। साथ ही, अगर आप चाहें तो जूड़ा बनाकर भी एक सुंदर और आरामदायक हेयर स्टाइल अपना सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed