फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 7 Colour: मां कालरात्रि की पूजा में पहनें इस खास रंग के कपड़े, प्रसन्न होगा मातारानी का ये स्वरूप

Fri, 04 Apr 2025 07:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 04 Apr 2025 07:44 AM IST
सार

यदि आप भी शुंभ, निशुंभ के साथ रक्तबीज का विनाश करने वाली देवी कालरात्रि को आप प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनके पसंदीदा रंग के कपड़े पहनकर उनकी पूजा करें। 

विज्ञापन
chaitra navratri 2025 day seven maa kalratri puja vidhi auspicious color to wear for blessings
मां कालरात्रि की पूजा में पहनें इस खास रंग के कपड़े - फोटो : adobe stock

Navratri Day 7 Colour: 4 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है, और इस दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है। मां कालरात्रि ने शुंभ, निशुंभ के साथ रक्तबीज जैसे राक्षसों का नाश किया था। इसलिए दुश्मनों का नाश करने के लिए मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा की जाती है। यदि आप चाहते हैं कि आपके सभी कष्ट खत्म हों और शत्रुओं की पराजय हो, तो आपको मां कालरात्रि की पूजा करनी चाहिए।


ऐसी मान्यता है कि माता के हर स्वरूप की पूजा उनके पसंदीदा रंग के कपड़े पहन ही करनी चाहिए। इसी के चलते हम आपको बताएंगे कि मां कालरात्रि की पूजा किस रंग के कपड़े पहनकर करें। मां कालरात्रि को हरा रंग काफी प्रिय है, ऐसे में आप उनकी पूजा के समय हरे रंग के कपड़े पहन कर कर सकते हैं। 
chaitra navratri 2025 day seven maa kalratri puja vidhi auspicious color to wear for blessings
हरे रंग की साड़ी - फोटो : instagram

हरे रंग की साड़ी

हरा रंग पूजा में पहनने के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप मां कालरात्रि की पूजा में हरे रंग की साड़ी पहन सकती हैं। हरे रंग के कई शेड्स आते हैं, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से कैरी कर सकती हैं। गर्मी का मौसम है, ऐसे में हरे रंग की हल्की सी साड़ी पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाएं। इसके साथ बालों में जूड़ा बनाकर गजरा लगाएं। 

chaitra navratri 2025 day seven maa kalratri puja vidhi auspicious color to wear for blessings
सूट भी है बेहतर विकल्प - फोटो : instagram
सूट भी है बेहतर विकल्प

यदि आप गर्मी की वजह से साड़ी पहनना नहीं चाहती हैं तो सूट आपके लिए बेहतर विकल्प है। इसे पहनने से आप पूजा दिन सहज भी रहेंगी और आपका लुक भी प्यारा दिखेगा। सूट पहन रही हैं तो ये जरूरी नहीं है कि आप अनारकली सूट ही पहनें, आप चाहें तो शरारा सूट या सलवार सूट भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri 2025 day seven maa kalratri puja vidhi auspicious color to wear for blessings
कुर्ता पायजामा - फोटो : instagram

कुर्ता पायजामा

यदि पुरुष चाहें तो इस तरह का हरे रंग का कुर्ता पूजा के समय कैरी कर सकते हैं। इसके साथ कोशिश करें कि सफेद रंग की चूड़ीदार पायजामी ही पहनें। हरे रंग के कुर्ते के साथ सफेद पायजामी आपकी लुक को क्लासी दिखने में मदद करेगी। 

विज्ञापन
chaitra navratri 2025 day seven maa kalratri puja vidhi auspicious color to wear for blessings
धोती कुर्ता - फोटो : instagram

धोती कुर्ता

चूड़ीदार पायजामी पहनने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप चाहें तो धोती कुर्ती कैरी करें। हरे रंग के कुर्ते के साथ सफेद रंग की धोती आपके लुक को अलग दिखने में मदद करेगी। इसे कैरी करते समय पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनें, ताकि आपका लुक अच्छा दिखे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed