Fashion Tips: आज-कल के समय में लोग खुद को फिट रखने की कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन दफ्तर में 9-10 घंटे तक कुर्सी पर बैठने की वजह से उनके शरीर पर प्रभाव पड़ता ही है। लगातार कुर्सी पर बैठने से और सेहत का सही से ध्यान न रखने की वजह से खासतौर पर सबसे पहले लड़कों का पेट बाहर निकलता है। कई बार तो ये पेट इतना बाहर निकल जाता है कि कपड़े भी सही से फिट नहीं आते हैं।
Fashion Tips: बाहर निकल आया है पेट तो घबराएं नहीं, पहनें इस तरह के कपड़े और दिखें सबसे स्टाइलिश
यदि ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे आपका पेट भी निकल गया है तो शर्मिंदा न हों। अपने स्टाइल में कुछ बदलाव करें और दिखें सबसे स्टाइलिश।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सही होनी चाहिए फिटिंग
'यार, बहुत पेट निकल गया है, थोड़ा ढीले कपड़े पहना करो....'। ये अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा, पर आपको ये जानने की जरूरत है कि जिन लोगों का पेट निकला है, उन्हें हमेशा सही फिटिंग के कपड़े पहनने चाहिए। बहुत ढीले या ओवरसाइज कपड़े पहनने से आपका पेट और बड़ा दिखेगा। सही फिटिंग की टी-शर्ट की वजह से आपका लुक अच्छा दिखेगा।
डार्क रंगों का करें चयन
यदि आपका पेट निकला हुआ है तो आपको ऐसे रंगों का चयन करना चाहिए जो डार्क हों। जैसे कि आप पर ब्लैक, ब्लू और ग्रे रंगों का चयन अपने लिए कर सकते हैं। यदि हल्के रंग के कपड़े पहनने हैं तो वो प्लेन होने चाहिए। बड़े प्रिंट के साथ आपका पेट भी बड़ा लगेगा।
कभी भी लूज फिटिंग की जींस न पहनें। लूज फिटिंग की जींस पहनने से आपका पेट अलग से ही बाहर निकला हुआ दिखेगा। आपको हमेशा सही फिटिंग की जींस ही पहननी चाहिए। सही फिटिंग की जींस पहनने से आपका लुक अच्छा दिखेगा। इससे आप मोटे भी नही लगेंगे।
ब्लेजर या जैकेट पहनें
एक अच्छा फिटेड ब्लेजर या फिर जैकेट शरीर को शार्प और स्लिम दिखने में मदद कर सकती है। ध्यान रखें कि जैकेट की लंबाई कमर के पास तक हो और फिट हो। इसकी फिटिंग भी सही होनी चाहिए, वरना इसे पहनने का भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।