फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Blouse Design: साड़ी में दिखना है ग्लैमरस तो साथ में पहनें इस तरह के ब्लाउज, ये 5 डिजाइन हैं बेस्ट

Thu, 03 Apr 2025 01:33 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 03 Apr 2025 01:33 PM IST
सार

यदि आप सिंपल सी साड़ी में ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो उसके साथ खास तरह के ब्लाउज पहनकर तैयार हों। 

विज्ञापन
latest blouse designs for glamorous saree look blouse ke latest design dikhayein
साड़ी में दिखना है ग्लैमरस तो साथ में पहनें इस तरह के ब्लाउज - फोटो : instagram
Latest Blouse Design: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे सादगी का प्रतीक माना जाता है। लेकिन समय बदलने के साथ-साथ अब साड़ी पहनने का तरीका भी बदल गया है। एक समय तक साड़ी को सिर्फ शादी-विवाह और पूजा-पाठ में कैरी किया जाता था, पर, आज के समय में तो पार्टियों में भी महिलाएं और युवा लड़कियां साड़ी पहनना पसंद करती हैं। इस दौरान वो कोशिश करती हैं कि उनका लुक ग्लैमरस दिखे।


ऐसे में हम आपको ब्लाउज की कुछ ऐसी डिजाइ्न्स दिखाने जा रहे हैं, जिनको साड़ी के साथ कैरी करके आपका लुक अच्छा दिखेगा। यहां नीचे ब्लाउज की कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाई जा रही हैं। 
latest blouse designs for glamorous saree look blouse ke latest design dikhayein
बैकलेस ब्लाउज - फोटो : instagram
बैकलेस ब्लाउज

युवा लड़कियों को आज-कल इस तरह की बैकलेस ब्लाउज पहनना काफी अच्छा लगता है। ऐसा ब्लाउज आपकी सिंपल से साड़ी लुक को भी काफी अलग दिखने में मदद करेगा। इसे आप शादी-विवाह के साथ-साथ अन्य पार्टियों में भी कैरी कर सकती हैं। ये देखने में काफी ग्लैमरस लगता है। इस तरह के ब्लाउज को पूरे आत्मविश्वास के साथ ही कैरी करें। 
latest blouse designs for glamorous saree look blouse ke latest design dikhayein
ऑफ शोल्डर - फोटो : instagram

ऑफ शोल्डर

इस तरह का ऑफ शोल्डर ब्लाउज आप प्री ड्रेप्ड साड़ी के साथ भी कैरी कर सकती हैं। यदि ऑफ शोल्डर ब्लाउज नहीं पहनना है तो उसकी जगह आप कोल्ड शोल्डर ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं। वो भी देखने में काफी अलग और अच्छा दिखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
latest blouse designs for glamorous saree look blouse ke latest design dikhayein
कोर्सेट ब्लाउज - फोटो : instagram

कोर्सेट ब्लाउज

एक समय था, जब बाजार में सिर्फ कोर्सेट टॉप ही आती थीं, लेकिन वक्त अब बदल गया है। आज के समय में अब कोर्सेट ब्लाउज भी बाजार में मिलने लगे हैं, जो साड़ी को एकदम अलग दिखने में मदद करते हैं। ऐसा ब्लाउज पहनकर लुक काफी ग्लैमरस लगता है। 

विज्ञापन
latest blouse designs for glamorous saree look blouse ke latest design dikhayein
स्लीवलेस ब्लाउज - फोटो : instagram

स्लीवलेस ब्लाउज

यदि आपको ज्यादा एक्सपोज करना पसंद नहीं है तो आप इस तरह का स्लीवलेस ब्लाउज भी आप कैरी कर सकती हैं। ऐसा ब्लाउज भी आपके लुक में चार चांद लगा देगा। ऐसा स्लीवलेस ब्लाउज तो आपको आसानी से बाजार में भी मिल जाता है। आप इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed