Chaitra Navratri 2025: वैसे तो चैत्र नवरात्रि का हर दिन बेहद खास होता है लेकिन अष्टमी-नवमी के दिन इस त्योहार की रौनक ही अलग होती है। इन दो दिनों में लोग अपने घर पर कन्या पूजन करते हैं। इस दौरान वो नौ कन्याओं को अपने घर में बुलाकर उन्हें हलवा, पूड़ी और चने खिलाते हैं। इन दो दिनों में कन्याओं की पूजा होती है, ऐसे में छोटी-छोटी बच्चियां खूब अच्छे से तैयार होती हैं।
Chaitra Navratri 2025: नवमी के दिन अपनी बिटिया रानी को ऐसे करें तैयार, रूप दिखेगा माता रानी सा
अगर आप अपनी बिटिया को नवमी के दिन माता रानी के रूप में तैयार करना चाहती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहनाएं लहंगा
यदि आपकी नन्ही बिटिया रानी के पास लहंगा है तो उसे कन्या पूजन के दिन लहंगा ही पहनाएं। हर बच्ची लहंगे में बेहद खूबसूरत लगती है। यदि उसके पास लाल, पीला या हरा लहंगा है तब तो इससे बेहतर विकल्प कुछ हो ही नहीं सकता।
स्कर्ट टॉप भी पहना सकती हैं
अक्सर छोटी बच्चियों के पास लहंगा नहीं होता है, ऐसे में आप अपनी बिटिया रानी को स्कर्ट टॉप भी पहना सकती हैं। लॉन्ग स्क्रट के साथ क्रॉप टॉप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगी।
सूट भी है बेहतर विकल्प
अगर लहंगा या स्कर्ट टॉप भी नहीं है तो एक खूबसूरत अनारकली सूट या शरारा भी अच्छा विकल्प है, जो उन्हें माता रानी जैसा लुक देगा। बस ध्यान रखें कि नवमी के दिन यदि आप उन्हें एथनिक वियर पहनाएंगी, तो उनका लुक सबसे प्यारा और हमेशा से अलग दिखेगा।
हाथों में पहनाएं चूड़ियां
अपनी बिटिया के लुक को खूबसूरत बनाने के लिए उसको हाथों में चूड़ियां अवश्य पहनाएं। यदि बेटी ज्यादा छोटी है तो उसे वेलवेट या फिर प्लास्टिक वाली चूड़ियां पहनाएं, क्योंकि कांच की चूड़ियों पर टूटने का खतरा रहता है।