Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
chaitra navratri 2025 day six maa katyayani puja vidhi auspicious color to wear for blessings
{"_id":"67ed16044fbc60e9ec0977db","slug":"chaitra-navratri-2025-day-six-maa-katyayani-puja-vidhi-auspicious-color-to-wear-for-blessings-2025-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri Day 6 Colour: मां कात्यायनी की पूजा में पहनें इस खास रंग के कपड़े, यहां देखें इसके विकल्प","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Navratri Day 6 Colour: मां कात्यायनी की पूजा में पहनें इस खास रंग के कपड़े, यहां देखें इसके विकल्प
Navratri Day 6 Colour: चैत्र नवरात्रि में इस साल 3 अप्रैल को मां कात्यायनी की पूजा की जाएगी, क्योंकि इसी दिन नवरात्रि का छठवां दिन है। जिन लोगों के जीवन में संतान संबंधी समस्याएं होती हैं, उन्हें मां कात्यायनी की पूजा करनी चाहिए।
ऐसा कहा जाता है कि यदि आप माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा उनका पसंदीदा रंग पहनकर करेंगे तो आपकी हर मनोकामना अवश्य पूरी होगी। इसी के चलते हम यहां आपको बताएंगे कि मां कात्यायनी की पूजा में आपको किस रंग के कपड़े कैरी करने चाहिए। आपको बता दें कि माता रानी के इस स्वरूप को पीला रंग अति प्रिय है, ऐसे में आपको भी इन दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर ही माता रानी की पूजा करनी चाहिए।
2 of 5
महिलाएं पहन सकती हैं पीली साड़ी
- फोटो : instagram
महिलाएं पहन सकती हैं पीली साड़ी
शायद ही कोई महिला ऐसी होगी, जिसके पास पीले रंग की साड़ी न हो। पीले रंग की साड़ी देखने में कमाल की लगती है। इस रंग की साड़ी को पूजा में पहनना भी काफी शुभ माना जाता है। यदि आपके पास भी पीले रंग की साड़ी है तो मां कात्यायनी की पूजा में पीले रंग की साड़ी ही पहनें, ताकि माता रानी आपसे प्रसन्न हों।
3 of 5
पीला सूट
- फोटो : instagram
पीला सूट
यदि आप साड़ी पहनना नहीं चाहती हैं तो पीले रंग का सूट आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। पीले रंग का सलवार सूट, शरारा सेट, प्लाजो सेट या फिर चिकनकारी सूट आपके लुक को खूबसूरत बनाएगा। पूजा के समय सूट पहनने से आप आराम भी मिलेगा, क्योंकि हर महिला सही से साड़ी कैरी नहीं कर पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुरुषों के लिए है पीला कुर्ता पायजामा
- फोटो : instagram
पुरुषों के लिए है पीला कुर्ता पायजामा
यदि आपके पास पीले रंग का कुर्ता है तो मां कात्यायनी की पूजा में उसे ही पहनिए। इसके साथ आप सफेद रंग की चूड़ीदार पायजामी कैरी कर सकते हैं। ये आउटफिट आप मां कात्यायनी की पूजा के अलावा किसी अन्य पूजा में भी पहन सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
धोती कुर्ता
- फोटो : instagram
धोती कुर्ता
जो लोग हर दिन हवन करते हैं, उनके लिए चूड़ीदार पहनकर बैठना थोड़ा कठिन हो सकता है। ऐसे लोग पूजा में पीले कुर्ते के साथ धोती भी कैरी कर सकते हैं। धोती -कुर्ता देखने में अच्छा लगता है और इसको पहनने से लुक भी एक दम अच्छा और अलग लगता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।