फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Neck Design: गले की ऐसी डिजाइन बढ़ा देगी आपके ब्लाउज की खूबसूरती

Wed, 02 Apr 2025 03:46 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 02 Apr 2025 03:46 PM IST
सार

खूबसूरत-सी साड़ी खरीदने के बाद मुश्किल आती है, आकर्षक और परफेक्ट ब्लाउज को चुनने की। इस समय नेक ब्लाउज ट्रेंड में हैं, जो आपको ग्लैमरस लुक दे सकते हैं।
 

विज्ञापन
Latest Neck Design for blouse with image
गले की ऐसी डिजाइन बढ़ा देगी आपके ब्लाउज की खूबसूरती - फोटो : instagram

कंचन चौहान



Latest Neck Design: भारतीय परिधानों में साड़ी एक ऐसा परिधान है, जो हर मौके पर अलग ही आकर्षण बिखेरता है। चाहे शादी-ब्याह का मौका हो, ऑफिस का प्रोफेशनल माहौल हो या फिर रोजमर्रा की जिंदगी, साड़ी हर जगह सहजता और स्टाइल का बेहतरीन संगम है।

लेकिन परफेक्ट लुक के लिए सिर्फ साड़ी ही नहीं, उसके साथ पहने जाने वाले ब्लाउज की डिजाइन पर भी ध्यान देना जरूरी है। सही ब्लाउज डिजाइन से साड़ी का आकर्षण और बढ़ जाता है। इस समय नेक ब्लाउज ट्रेंड में हैं, जिनको आप ट्राई कर सकती हैं।

Latest Neck Design for blouse with image
हॉल्टर कॉलर - फोटो : instagram

हॉल्टर कॉलर

यह ब्लाउज डिजाइन बेहद स्टाइलिश और ट्रेंडी है, जो आपके स्टाइल को एक नया आयाम देती है। इसका खुला डिजाइन गले के हिस्से को खूबसूरती से हाइलाइट करता है, जिससे आपको एक मॉडर्न और फैशनेबल लुक मिलता है। यह ब्लाउज साड़ी या लहंगे के साथ खासतौर पर पार्टी या खास आयोजनों में पहनने के लिए परफेक्ट है। हॉल्टर कॉलर ब्लाउज आपको एक कूल और कंफर्टेबल फील देता है।

Latest Neck Design for blouse with image
पैक कॉलर - फोटो : instagram

पैक कॉलर

अगर आप ब्लाउज में बहुत ज्यादा ओपन डिजाइन पसंद नहीं करती हैं तो पैक कॉलर ब्लाउज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। पैक कॉलर ब्लाउज एक क्लासी और स्टाइलिश विकल्प है, जो किसी भी साड़ी या लहंगे के साथ शानदार दिखता है। इसका डिजाइन आपके लुक में मॉडर्न टच जोड़ता है। पैक कॉलर की सादगी और सूक्ष्मता इसे हर उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट बनाती है। यह ब्लाउज खासतौर पर उन महिलाओं के लिए बेस्ट है, जो एक मिनिमलिस्टिक लुक चाहती हैं। साड़ी या लहंगे के साथ यह ब्लाउज बहुत ही आकर्षक और ट्रेंडी लगता है।

ओपन कॉलर 

 इस स्टाइल का ब्लाउज आप ऑफिस में आराम से पहन सकती हैं। यह लुक में सादगी को जोड़ते हुए आपको स्टाइलिश और एलिगेंट बनाता है। खासतौर पर सिल्क साड़ी के साथ ओपन कॉलर ब्लाउज बेहद खूबसूरत दिखता है। अगर आप अपने ब्लाउज को थोड़ा और आकर्षण बनाना चाहती हैं तो कॉलर पर हल्की कढ़ाई या डिजाइन करवाकर खास बना सकती हैं। यह आपको क्लासिक और ग्रेसफुल लुक देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Neck Design for blouse with image
राउंड कॉलर - फोटो : instagram
राउंड कॉलर 

यह ब्लाउज डिजाइन आपके लिए एक सिंपल, लेकिन स्टाइलिश विकल्प है, खासकर अगर आपका ब्लाउज या साड़ी नेट फैब्रिक की हैं। हालांकि यह बिना नेट फैब्रिक के साथ भी उतना ही आकर्षक नजर आता है। खासकर प्लेन बॉर्डर वाली साड़ियों के साथ राउंड कॉलर डिजाइन एक एलिगेंट और क्लासी टच जोड़ सकता है, जिससे आपका लुक अधिक आकर्षक नजर आता है।


 
विज्ञापन
Latest Neck Design for blouse with image
ट्रायंगल कॉलर - फोटो : instagram
ट्रायंगल कॉलर

फ्लोरल प्रिंट्स हमेशा फैशन में रहते हैं और हर मौसम में शानदार लगते हैं। ऐसे में ट्रायंगल कॉलर ब्लाउज फ्लोरल प्रिंट साड़ियों के साथ बहुत ही स्टाइलिश नजर आते हैं। ट्रायंगल कॉलर ब्लाउज का डिजाइनर साड़ी के साथ एक मॉडर्न और क्लासिक टच जोड़ता है, जो आपके स्टाइल को अधिक आकर्षक बना सकता है। आप इसे किसी भी खास अवसर या पार्टी में मैचिंग एक्सेसरीज के साथ पहन सकती हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed