फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nude Lipstick Shade: आखिर क्यों लिपस्टिक को कहते हैं 'न्यूड' ? यहां जानें इस नाम के पीछे की सच्चाई

Wed, 02 Apr 2025 02:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 02 Apr 2025 02:01 PM IST
सार

न्यूड शेड की लिपस्टिक आज-कल काफी ट्रेंड में है, जिसे महिलाएं दफ्तर से लेकर शादी विवाह तक में कैरी करना पसंद करती हैं। 

विज्ञापन
what is Nude color Lipstick Shade nude colour ka naam kaise pada
आखिर क्यों लिपस्टिक को कहते हैं 'न्यूड' ? - फोटो : Adobe stock

Nude Lipstick Shade: यदि आपके घर में बहन है या आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी है तो आपने उनके मुंह से एक न एक बार ये जरूर सुना होगा कि उन्हें न्यूड शेड की लिपस्टिक चाहिए। ये टर्म सुनकर भले ही आपको अजीब लगा हो, लेकिन ये आपके लिए जानना बेहद जरूरी है कि आज-कल के समय में न्यूड शेड की लिपस्टिक काफी ट्रेंड में है।



खासतौर पर युवा लड़कियों को न्यूड लिपस्टिक काफी पसंद आ रही हैं, यही वजह है अब शादी-विवाह में लाल रंग की लिपस्टिक की जगह न्यूड शेड ने ले ली है। न्यूड कलर में भी कई शेड आज-कल बाजार में आते हैं, जो हल्के भी होते हैं और डार्क भी। ऐसे में आप अपने हिसाब से सही रंग का चयन कर सकते हैं।

लड़कियों को भले ही ये रंग काफी पसंद आता है लेकिन उन्हें भी ये नहीं पता होगा कि आखिर इस रंग का नाम न्यूड कैसे पड़ा। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

what is Nude color Lipstick Shade nude colour ka naam kaise pada
कैसे पड़ा नाम ? - फोटो : Adobe stock

कैसे पड़ा नाम ?

सबसे पहले ये जान लें कि लिपस्टिक के इस शेड का नाम न्यूड कैसे पड़ा? तो आपको बता दें कि ये रंग हमारे शरीर के रंग से काफी मेल खाता है। इसी वजह से ये काफी प्राकृतिक लगता है। इस रंग को कैरी करने का मुख्य उद्देश्य लुक को नेचुरल रखना होता है। इसी वजह से इस खास और हल्के शेड का नाम न्यूड रखा गया। इसे कैरी करने के बाद आपके लिप्स ज्यादा हाइलाइट नहीं रहते हैं और नेचुरल ही दिखते हैं। 

what is Nude color Lipstick Shade nude colour ka naam kaise pada
ऐसे खरीदें परफेक्ट शेड - फोटो : instagram

ऐसे खरीदें परफेक्ट शेड

अपने लिए परफेक्ट शेड खरीदते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए अगर आपकी त्वचा का रंग फेयर है, तो आपको पिंक-बेज, लाइट बेज और पाउडर पिंक जैसे शेड्स अच्छे लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
what is Nude color Lipstick Shade nude colour ka naam kaise pada
ऐसे खरीदें परफेक्ट शेड - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

अगर आपकी त्वचा मीडियम टोन की है, तो आपके लिए मॉवी न्यूड, कॉपर न्यूड या ब्राउन न्यूड शेड्स परफेक्ट होंगे।

विज्ञापन
what is Nude color Lipstick Shade nude colour ka naam kaise pada
ऐसे खरीदें परफेक्ट शेड - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

अगर आपकी त्वचा का रंग डार्क है, तो आपको डार्क बेज, चॉकलेटी न्यूड और ब्राउन न्यूड शेड्स अच्छे लग सकते हैं। ये रंग आपको न्यूट्रल लुक देने में आपकी मदद करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed