फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips To Buy Sunglasses: ऑनलाइन वेबसाइट पर पसंद आ गया है चश्मा तो खरीदने से पहले इन बातों पर ध्यान दे लें

Wed, 02 Apr 2025 01:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 02 Apr 2025 01:23 PM IST
सार

यदि आपको किसी वेबसाइट पर सनग्लासेस पसंद आ गया है तो उसे खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपके पैसे बर्बाद हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Tips To Buy Sunglasses online in hindi perfect sunglasses kaise kharide
ऑनलाइन बेवसाइट पर पसंद आ गया है चश्मा तो खरीदने से पहले इन बातों पर ध्यान दे लें - फोटो : Adobe stock

Tips To Buy Sunglasses: एक समय था जब लोग फ्री के समय में टीवी देखना और यूट्यूब देखना पसंद करते थे, लेकिन आज के समय में लोग खाली समय में ऑनलाइन वेबसाइट  पर सामान देखते हैं। कपड़े से लेकर ग्रोसरी का सामान अब ऑनलाइन मिल जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग करना वैसे तो काफी आसान है, लेकिन जब बात आती है चश्मा खरीदने की तो लोग थोड़ा संशय में आ जाते हैं।



दरअसल, हम ऑनलाइन चश्मा देख तो लेते हैं लेकिन खरीदने से पहले डाउट रहता है कि वो हमपर अच्छा लगेगा भी या नहीं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप ऑनलाइन भी अपने लिए परफेक्ट चश्मा खरीद सकते हैं। 

Tips To Buy Sunglasses online in hindi perfect sunglasses kaise kharide
चेहरे के आकार का रखें ध्यान - फोटो : instagram

चेहरे के आकार का रखें ध्यान

भले ही चश्मा ऑनलाइन खरीद रहे हैं तो एक बार अपने चेहरे के आकार पर अवश्य ध्यान दें। यदि चश्मा चेहरे के हिसाब से नहीं होगा, तो ये देखने में अजीब लगेगा। यदि आपका चेहरा वर्गाकार है तो आपके चेहरे की सीधी और चौड़ी लकीरें होंगी, ऐसे में आपके चेहरे पर हमेशा ही गोल, राउंड या ओवल शेप के चश्मे अच्छे लग सकते हैं।
Tips To Buy Sunglasses online in hindi perfect sunglasses kaise kharide
चेहरे के आकार का रखें ध्यान - फोटो : instagram

जिन लोगों का चेहरा गोल होता है, उनपर हमेशा चौड़े फ्रेम, रेक्टेंगल या स्क्वायर चश्मे अच्छे लगते हैं। हार्टशेप चेहरे वाले लोगों पर कैट आई या ऑवली शेप चश्मे अच्छे लगेंगे। जिनका चेहरा लंबा है उन लोगों को चोड़े फ्रेम ही इस्तेमाल करने चाहिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips To Buy Sunglasses online in hindi perfect sunglasses kaise kharide
चेहरे के आकार का रखें ध्यान - फोटो : instagram
मौसम के हिसाब से देखें फ्रेम

इस बात पर कोई ध्यान नहीं देता है, जबकि हर किसी को चश्मे का फ्रेम खरीदते समय मौसम का भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
Tips To Buy Sunglasses online in hindi perfect sunglasses kaise kharide
चेहरे के आकार का रखें ध्यान - फोटो : instagram
इसके लिए गर्मी के मौसम में हमेशा प्लास्टिक के फ्रेम का इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि प्लास्टिक के चश्मे ज्यादा स्टाइलिश होते हैं और इसमें हल्के रंग भी आते हैं। इनमें वजन कम होता है, जिस वजह से आंखों के आस-पास कोई खतरा नहीं रहता है। मेटल फ्रेम का चयन तब करें, जब सर्दी का मौसम हो, गर्मी में इससे आपको एलर्जी से खतरा हो सकता है। 
  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed