Chaitra Navratri 2025: इस साल चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 30 मार्च को होगा। ऐसे में हर घर में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवरात्रि के नौ दिन हर घर में माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। इन नौ दिनों में लाल साड़ी पहनने का विशेष महत्व है।
लाल रंग को शक्ति, ऊर्जा और मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। ये रंग देवी दुर्गा के रौद्र और शक्ति रूप को दर्शाता है, जो नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसी के चलते हम आपको लाल रंग की साड़ियों का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप चैत्र नवरात्रि में खास तरह से लाल साड़ी पहन पाएं।
2 of 6
घरचोला साड़ी
- फोटो : instagram
घरचोला साड़ी
शादी-विवाह के साथ-साथ पूजा-पाठ के काम में भी लाल रंग की घरचोला साड़ी काफी पसंद की जाती है। यदि आपके पास इस तरह की घरचोला साड़ी रखी है तो उसे अलमारी से निकालिए और नवरात्रि की पूजा में पहनिए। ऐसी साड़ी में न सिर्फ लुक अच्छा दिखता है, बल्कि इसकी वजह से आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लग जाते हैं।
3 of 6
रफल साड़ी
- फोटो : instagram
रफल साड़ी
यदि आप घरचोला जैसी हैवी साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो अपने कलेक्शन के निकालकर ऐसी रफल साड़ी पहनें। ऐसी रफल साड़ियां डिजाइनर होती हैं, जिस वजह से हर महिला का लुक कमाल का लगता है। यदि आपको कुछ अलग तरह की लाल साड़ी पहननी है तो ऐसी रफल साड़ी पहनें।
4 of 6
बनारसी सिल्क
- फोटो : instagram
बनारसी सिल्क
पूजा-पाठ की बात हो और बनारसी सिल्क साड़ी का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसी लाल साड़ी पूजा के समय काफी सादगी भरा लुक देती है। इसे आप पहनने के बाद बालों में जूड़ा बनाकर लें, ताकि साड़ी-ब्लाउज का लुक उभरकर सामने आए।
5 of 6
हैवी बॉर्डर साड़ी
- फोटो : Instagram
हैवी बॉर्डर साड़ी
यदि ये शादी के बाद आपकी पहली नवरात्रि है तो आपके पास इस तरह की साड़ियां तो अवश्य ही होंगी। ऐसे में आप अपने कलेक्शन से निकालकर ऐसी हैवी बॉर्डर वाली लाल साड़ी नवरात्रि की पूजा में पहनें। इसके साथ आपको ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि ये साड़ी अपने में ही काफी हैवी है।